
LIVE: अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट, जवानों का जोश हाई... देश प्रेम का उमड़ा समंदर
AajTak
आज देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. देशभर में इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में आज अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम हुआ. बीएसएफ के जवानों का देशभक्ति से भर देने वाला एक्शन दिखाई दिया.
पूरा देश आज गणतंत्र दिवस मना रहा है. इसी क्रम में पंजाब के अमृतसर जिले में स्थित अटारी-वाघा बॉर्डर पर देशभक्ति और गर्व का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. यहां बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम में बीएसएफ के जवानों का देशभक्ति से भर देने वाला एक्शन दिखाई दिया. बता दें कि अटारी वाला हिस्सा भारत में है जबकि वाघा वाला हिस्सा पाकिस्तान में है.
इस दौरान भारतीय जवानों की परेड, जोशीले नारों और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत माहौल ने हर किसी का मन मोह लिया. भारतीय दर्शक 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों से आसमान गुंजायमान करते दिखे.
समारोह में शामिल होने आए स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भारतीय जवानों की वीरता और समर्पण की प्रशंसा की. कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया. इस खास मौके पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.यहां पढ़ें LIVE अपडेट्स...
- भारत की प्रथम रक्षा पंक्ति- सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान 76वें गणतंत्रदिवस के अवसर पर अटारी-वाघा सीमा पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह का आयोजन करते हुए.
इससे पहले दिल्ली के इंडिया गेट स्थित कर्तव्य पथ पर आज सुबह शानदार कार्यक्रम का आयोजन हुआ. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ कर्तव्यपथ पर पहुंचकर तिरंगा फहराया. पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. परेड के दौरान 16 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और केंद्रीय मंत्रालयों की झांकियों के जरिए भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन किया गया.
क्या है बीटिंग द रिट्रीट समारोह? बीटिंग द रिट्रीट समारोह अटारी-वाघा बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तान के बीच प्रतिदिन आयोजित होने वाला एक खास कार्यक्रम है. ये सैनिकों के अनुशासन, जोश और देशभक्ति को दर्शाने वाला कार्यक्रम है, जहां दोनों देशों के सैनिक अपने-अपने देश के झंडे को सूर्यास्त के समय उतारते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










