
'LG साहब का फोन आ गया...', सोनम वांगचुक से मुलाकात नहीं होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने जताई नाराजगी
AajTak
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक समेत 150 लोगों को सोमवार रात दिल्ली पुलिस ने सिंघू बॉर्डर पर रोक लिया और हिरासत में ले लिया है. ये सभी लोग लद्दाख से दिल्ली चलो पैदल यात्रा निकाल रहे थे.
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मुलाकात नहीं हो पाई है. मंगलवार दोपहर आतिशी बवाना पुलिस थाने पहुंचीं, लेकिन उन्हें बाहर ही रोक दिया गया है. आतिशी ने सीधे उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को घेरा है और उन पर मुलाकात करने से रोकने का आरोप लगाया है. आतिशी ने कहा कि लद्दाख और दिल्ली में एलजी राज खत्म होना चाहिए.
दरअसल, सोनम वांगचुक समेत 150 लोगों को सोमवार रात दिल्ली पुलिस ने सिंघू बॉर्डर पर रोक लिया और हिरासत में ले लिया है. ये सभी लोग लद्दाख से दिल्ली चलो पैदल यात्रा निकाल रहे थे. मंगलवार सुबह यह यात्रा दिल्ली में प्रवेश करने वाली थी. इससे पहले पुलिस ने निषेधाज्ञा (BNNS की धारा 163) का हवाला देकर सभी को हिरासत में ले लिया.
बवाना पुलिस स्टेशन में रखे गए हैं आंदोलनकारी
दिल्ली-हरियाणा सीमा पर स्थित बवाना पुलिस स्टेशन के आसपास भारी तैनाती की गई है. वांगचुक के जिन समर्थकों को भी हिरासत में लिया गया, उन्हें दिल्ली की सीमाओं पर कई अन्य पुलिस स्टेशनों में रखा गया है. वांगचुक समेत अन्य आंदोलनकारी केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने और पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं. वांगचुक ने एक महीने पहले लेह से 'दिल्ली चलो पदयात्रा' मार्च की शुरुआत की थी.
'एलजी साहब ने मुझे मिलने नहीं दिया'
AAP ने एक बयान में कहा, आतिशी दोपहर करीब एक बजे पुलिस स्टेशन पहुंचीं लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सोनम से मुलाकात करने से रोक दिया. सीएम आतिशी ने एक्स पर लिखा, मैं सोनम वांगचुक जी और लद्दाख के 150 भाइयों-बहनों से मिलने बवाना थाने पहुंची. दिल्ली पुलिस ने मुझे मिलने नहीं दिया. बताया जा रहा है कि LG साहब का फोन आ गया कि चुने हुए मुख्यमंत्री से मिलने नहीं देना. यह तानाशाही ठीक नहीं है. सोनम वांगचुक जी और लद्दाख के लोग भी LG राज के खिलाफ लड़ रहे हैं. लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए लड़ रहे हैं. दिल्ली के लोग लद्दाख के लोगों के साथ खड़े हैं. लद्दाख में LG राज खत्म होना चाहिए. दिल्ली में भी LG राज खत्म होना चाहिए. लद्दाख और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










