
LG और दिल्ली सरकार के बीच की रार, अब विनय सक्सेना ने किया पलटवार
AajTak
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार के बीच राजनीतिक रार बढ़ती जा रही है. दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी जहां उपराज्यपाल के घर के बाहर धरना प्रदर्शन कर रही है. वहीं अब विनय कुमार सक्सेना ने इस पूरी कवायद पर अपनी बात रखते हुए अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया है.
दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी जहां उपराज्यपाल के खिलाफ मोर्चा खोलकर खड़ी हुई है. वहीं इस राजनीतिक गतिरोध के बीच अब एलजी विनय कुमार सक्सेना ने पलटवार किया है. एलजी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक लेटर जारी किया गया है और इसमें दिल्ली सरकार को खूब खरी खोटी सुनाई गई है. विनय कुमार सक्सेना ने इस लेटर में अब तक अपने द्वारा उठाए कदमों को कर्तव्य करार दिया है.
'संविधानिक कर्तव्यों से विचलित नहीं होउंगा'
एलजी विनय कुमार सक्सेना ने एक बयान में कहा- मैंने उनसे (अरविंद केजरीवाल) अच्छे शासन, करप्शन को लेकर जीरो टोलरेंस और दिल्ली के लोगों को बेहतर सेवा देने की बात की. लेकिन दुर्भाग्यवश मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हताश होकर मामले को भटकाने और झूठे आरोपों का सहारा लिया. मुझे आश्चर्य नहीं होगा, जब आने वाले दिनों में मुझ पर और मेरे परिवार पर निजी हमले किए जाएंगे और आधारहीन आरोप लगाए जाएंगे. उन्हें पता होना चाहिए कि मैं किसी भी परिस्थिति में अपने संवैधानिक कर्तव्यों से विचलित नहीं होऊंगा. दिल्ली के लोगों के जीवन में सुधार के लिए मेरी प्रतिबद्धता अटूट है.
एलजी के लेटर में कई बातें
इसी सिलसिले में एलजी की ओर से एक लेटर भी ट्विटर पर शेयर किया गया है. इस लेटर में उन्होंने कहा है- दिल्ली के लोगों के प्रति मेरे कर्तव्य ओर संविधान से बंधे होने के चलते मैंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सामने अहम मसलों को उठाया. इसमें आबकारी नीति में कई अनियमिताओं की बात है, जिसे खुद उनकी कैबिनेट ने विदड्रॉ कर लिया. इसके अलावा CVC की रिपोर्ट पर 2.5 साल तक कार्रवाई नहीं करने, मुख्यमंत्री के बिना साइन वाली फाइलें मेरे पास तक भेजने, स्टेट यूनिवर्सिटी का समय से सीएजी ऑडिट नहीं करने जैसे कई अहम मामले शामिल हैं.
17 लाख को 1400 करोड़ बनाने की कला बताएं CM

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










