
Leopard in Delhi: दिल्ली के सैनिक फार्म में घुसे तेंदुआ को पकड़ने में जुटीं कई टीमें, लोगों से कहा- रेस्क्यू होने तक घरों में ही रहें
AajTak
दिल्ली के सैनिक फार्म में तेंदुए को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गईं हैं. टीमें पिंजरा लेकर फार्म पर पहुंचीं हैं. इसी के साथ लोगों से कहा गया है कि जब तक रेस्क्यू पूरा नहीं हो जाए, तब तक घरों के अंदर ही रहें.
दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में हाल ही में तेंदुआ देखा गया था. उसे पकड़ने के लिए पुलिस और वन विभाग की कई संयुक्त टीमें लगाई गईं हैं. अधिकारियों ने बताया कि कई लोगों की टीम रेस्क्यू में लगी है. जब तक रेस्क्यू पूरा न हो जाए, तब तक आसपास के लोग घरों में ही रहें.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इलाके के लोगों से कहा गया है कि जानवर की किसी भी गतिविधि के बारे में पता चले तो तुरंत पुलिस को फोन कर जानकारी दें. पुलिस वन विभाग के साथ मिलकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रही है. तेंदुआ 2 दिसंबर को सैनिक फार्म क्षेत्र में देखा गया था. इसके बाद उसे पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए गए.
तेंदुआ को पिंजरे में कैद करने के लिए तैनात की गईं दो टीमें
वन विभाग (असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य) के एक बीट अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि तेंदुआ को पिंजरे में रखने के लिए दो टीमें तैनात की गईं हैं. रात में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली थी. सुबह 9:30 बजे जब तलाशी ली गई तो तेंदुआ को एक फार्महाउस के पास देखा गया.
इसके बाद 2 दिसंबर की शाम को नेब सराय पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने घरों के अंदर ही रहें और तेंदुआ के बारे में किसी भी तरह की गतिविधि पता चले तो तुरंत पुलिस को खबर दें. (एजेंसी)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










