
Lenskart लाया स्पीकर वाला चश्मा, कॉलिंग और गाने, ये है कीमत और फीचर्स
AajTak
Lenskart ने भारत में Meta Glasses जैसा प्रोडक्ट लॉन्च किया. इसका नाम Phonic है. यह एक Audio Eyewear है. Lenskart Phonic एक सस्ता प्रोडक्ट है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है. इसकी मदद से यूजर्स आसानी से कॉल रिसीव कर सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं और डिजिटल वर्ल्ड से इंटरैक्ट हो सकते हैं. आइए इसकी कीमत जानते हैं.
Lenskart ने भारत में Meta Glasses जैसा प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया. इसका नाम Phonic है और यह एक Audio Eyewear है. Lenskart ने इन ग्लासेस को मल्टी टास्किंग काम के लिए तैयार किया है और कंपनी का दावा है कि वर्ल्ड क्लास टेक्नोलॉजी को किफायती कीमत में पहुंचाने का काम किया.
Lenskart Phonic प्रीमियम ऑडियो फीचर्स के साथ आता है. इसकी मदद से यूजर्स आसानी से कॉल रिसीव कर सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं और डिजिटल वर्ल्ड से इनट्रैक्ट हो सकते हैं.
डिजिटल फीचर्स देने के साथ इसमें स्टाइल का भी ध्यान रखा है. यह Phonic, Voice Assistance सपोर्ट के साथ आता और Android-iOS के साथ कनेक्टिविटी भी मिलती है.
यह भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स पर साइबर अटैक, Meta ने किया कंफर्म और कई लोगों के अकाउंट हुए हैक
Lenskart Phonic की मदद से Zoom Call कर सकते है. यहां वॉयस कमांड का भी ऑप्शन मिलता है, जिसकी मदद से आप अपने स्केड्यूल भी चेक कर सकते हैं. Phonic में ब्लूटूथ है, जिसकी मदद से ऑडियो सपोर्ट मिलता है. इसमें यूजर्स को हैंड्स फ्री कनेक्टिविटी मिलती है.
Lenskart Phonic के अंदर यूजर्स को कई अच्छे कनेक्टिविटी ऑप्शन देखने को मिलते हैं. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉयस असिस्टेंस मिलता है. डिजाइन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह बहुत अट्रैक्टिव लगता है.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











