
OnePlus 15R और Pad Go 2 भारत में लॉन्च, मिलेगी 10050mAh की बैटरी, जानिए कीमत
AajTak
OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 भारत में लॉन्च हो गए हैं. वनप्लस का लेटेस्ट फोन 32MP के फ्रंट कैमरा और 50MP + 8MP के रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB RAM के साथ आता है. इसके साथ ही कंपनी ने अपना टैबलेट भी लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
OnePlus ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन और टैबलेट लॉन्च कर दिया है. ब्रांड ने OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 को लॉन्च किया है. दोनों ही प्रोडक्ट्स दमदार फीचर्स के साथ आते हैं. OnePlus 15R में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है. ये फोन 12GB RAM के साथ आता है.
इसमें 512GB तक स्टोरेज और 7400mAh की बैटरी दी गई है. फोन में 50MP का रियर और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. OnePlus Pad Go 2 में MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर और 10050mAh की बैटरी मिलती है. आइए जानते हैं इनकी कीमत और दूसरी खास बातें.
OnePlus 15R की शुरुआती कीमत 47,999 रुपये है. ये कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है. बैंक ऑफर के बाद आप इन दोनों ही वेरिएंट्स को क्रमशः 44,999 रुपये और 47,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसकी सेल 22 दिसंबर से शुरू होगी.
यह भी पढ़ें: 10 हजार रुपये सस्ता हुआ OnePlus 13, यहां मिल रहा ऑफर
वहीं OnePlus Pad Go 2 के Wi-Fi वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये से शुरू होती है. इस कीमत में 128 स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा. 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 29,999 रुपये में मिलेगा. 5G वेरिएंट के लिए आपको 32,999 रुपये खर्च करना होगा. इसकी सेल 26 दिसंबर से शुरू होगी.
OnePlus 15R में 6.83-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. फोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 50MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन 7400mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 80W की चार्जिंग सपोर्ट करती है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










