
Vrashchik Rashifal 2026: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा भाग्य और धन का साथ, जानें आपके लिए कैसा रहेगा 2026
AajTak
Vrashchik Rashifal 2026: वर्ष 2026 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा. यह साल अनुभव बढ़ाने वाला होगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता जरूरी रहेगी. शनि देव पंचम भाव में रहकर पाचन और तनाव से जुड़ी दिक्कतें दे सकते हैं.
vrishchik Rashifal 2026: वर्ष 2026 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. यह साल जहां सीख और अनुभव बढ़ाएगा, वहीं स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता जरूरी रहेगी. ज्योतिष के अनुसार, शनि देव पंचम भाव में रहकर पाचन और तनाव से जुड़ी समस्याएं दे सकते हैं, जबकि राहु का चतुर्थ भाव में गोचर हृदय और मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है.
हालांकि, वर्ष के कुछ चरणों में गुरु ग्रह का सकारात्मक प्रभाव सोच, निर्णय क्षमता और जीवन के अन्य क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा. करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव के बीच संयम और अनुशासन से आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है.आइए जानते हैं कि नववर्ष 2026 में वृश्चिक राशि को लेकर ज्योतिषविदों की क्या राय है.
नौकरी-व्यापार
वर्ष 2026 में व्यापार के लिए स्थिति ठीक-ठाक रहेगी. निर्णय क्षमता कमजोर रह सकती है, इसलिए सही समय पर अवसर का फायदा उठाने में चुनौती हो सकती है. परामर्श केवल अनुभवी और जानकार व्यक्तियों से लें; बुजुर्ग या विशेषज्ञ सलाह फायदेमंद रहेगी. गुरु ग्रह की स्थिति कुछ हद तक व्यापार में अनुकूल रहेगी और परिस्थितियों को संभालने में मदद करेगी. मेहनत के अनुसार परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन अनावश्यक जोखिम से बचें. नौकरी के लिए वर्ष मिलाजुला रहेगा, ध्यान भटकने से लक्ष्यों में चूक हो सकती है. केतु की दशम भाव स्थिति वरिष्ठों की नजरों में गिरा सकती है. गुरु देव और मंगल कुछ हद तक सहयोग करेंगे.
धन की स्थिति
साल 2026 में वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति औसत से बेहतर रह सकती है, आय मध्यम स्तर पर रहेगी. 01 जनवरी से 02 जून के बीच गुरु देव (बृहस्पति) की कृपा रहेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. मेहनत और सही प्रबंधन से आर्थिक जीवन संतुलित और अनुकूल रहेगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











