
शादी में ही लैपटॉप खोल बैठी दुल्हन, मंडप से ही ठीक किया ऑफिस के सॉफ्टवेयर का बग
AajTak
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक दुल्हन मंडप में ही लैपटॉप खोलकर ऑफिस का काम निपटाती नजर आ रही है. इस तस्वीर को लेकर वर्क-लाइफ बैलेंस से लेकर ‘राइट टू डिस्कनेक्ट’ तक पर बहस छिड़ गई है.
भारत में इन दिनों एक तरफ राइट टू डिस्कनेक्ट पर बहस चल रही है. यानी कर्मचारियों को यह कानूनी हक मिले कि ऑफिस समय खत्म होने के बाद उनसे काम न कराया जाए और उनके निजी पलों में दखल न दिया जाए. वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर ने देश के वर्किंग कल्चर को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है. कुछ लोग इसे काम के प्रति समर्पण बता रहे हैं, तो कुछ इसे हद से ज्यादा काम का दबाव मान रहे हैं.
वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन शादी के मंडप में ही लैपटॉप खोलकर बैठी है. वह पूरे शादी के जोड़े में नजर आ रही है और गोद में लैपटॉप रखकर काम कर रही है. यह तस्वीर पहली नजर में लोगों को हैरान कर देती है. आखिर शादी जैसे खास मौके पर काम करने की नौबत क्यों आई, यही सवाल हर किसी के मन में उठ रहा है.
क्या है इस तस्वीर के पीछे की कहानी
इस तस्वीर के पीछे की कहानी सामने आई है KoyalAI के CEO मेहुल अग्रवाल की एक पोस्ट के जरिए. मेहुल अग्रवाल ने X पर अपनी बहन और कंपनी की को-फाउंडर गौरी अग्रवाल से जुड़ा यह पल शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर बहस को हवा दे दी.
मेहुल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि लोग स्टार्टअप लाइफ को अक्सर बहुत रोमांटिक अंदाज में देखते हैं, लेकिन इसकी हकीकत कहीं ज्यादा कठिन होती है. अपनी बात समझाने के लिए उन्होंने बहन की शादी की यह तस्वीर शेयर की. उन्होंने बताया कि शादी की रस्म पूरी होने के महज 10 मिनट बाद ही गौरी को KoyalAI के एक गंभीर तकनीकी बग को ठीक करना पड़ा.
देखें पोस्ट

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











