
Paush Amavasya 2025: साल की आखिरी अमावस्या पर कल इस मुहूर्त में करें पितरों का पूजन, जानें स्नान-दान का मुहूर्त
AajTak
Paush Amavasya 2025: मान्यताओं के अनुसार, पौष अमावस्या बहुत ही विशेष अमावस्या है. इस दिन पितरों की कृपा पाने, जीवन की बाधाओं को दूर करने और ग्रह दोष शांत करने का विशेष अवसर मिलता है. आइए जानते हैं कि पौष अमावस्या के दिन कौन से शुभ मुहूर्त और शुभ योग स्नान-दान होगा.
Paush Amavasya 2025: हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि को बहुत ही शुभ माना जाता है. यह दिन घर के पूर्वजों को समर्पित होती है, जिसे पितर कहते हैं. पौष मास में पड़ने वाली अमावस्या तिथि को पौष अमावस्या के नाम से जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, साल की आखिरी अमावस्या बहुत ही खास और शुभ मानी जा रही है. हालांकि, पितरों के श्राद्ध के लिए सभी अमावस्या तिथियां विशेष होती हैं. इसके अलावा, अमावस्या तिथि के दिन कुंडली से कालसर्प दोष दूर करने की भी पूजा की जाती है. अमावस्या को अमावस के नाम से भी जाना जाता है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 की आखिरी अमावस्या 19 दिसंबर को मनाई जाएगी. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान-दान, पितरों का तर्पण जैसे कार्यों को करने का महत्व बताया गया है. आइए अब जानते हैं कि साल की आखिरी पूर्णिमा पर क्या रहेगा पूजन का शुभ मुहूर्त.
पौष अमावस्या 2025 तिथि (Paush Amavasya 2025 Date & Tithi)
हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष अमावस्या की तिथि 19 दिसंबर की सुबह 4 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 20 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर होगा.
इस दिन स्नान-दान का मुहूर्त सुबह 5 बजकर 19 मिनट से शुरू होकर सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगा.
पौष अमावस्या 2025 शुभ योग (Paush Amavasya 2025 Shubh Yog)

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











