
New Year 2026 Upay: नए साल पर घर को बुरी नजर से बचाने के लिए करें ये खास उपाय, वास्तु दोष भी हो जाएगा दूर!
AajTak
New Year 2026 Upay: नया साल शुभ बनाने और घर को बुरी नजर से बचाने के लिए वास्तु शास्त्र में कई आसान उपाय बताए गए हैं. माना जा रहा है कि इन उपायों को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और अच्छी आर्थिक स्थिति बनी रहेगी. आने वाला साल भी मंगलमयी रहेगा.
New Year 2026 Upay: कुछ ही वक्त में नया साल शुरू होने वाला है. इस नए वर्ष को शुभ बनाने के लिए वास्तु शास्त्र में कई बातों का जिक्र किया गया है. इसके अलावा, नए साल पर कई लोग नए घर भी खरीदते हैं, जिसको लेकर अक्सर बुरी नजर का सबसे ज्यादा डर लगा रहता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब भी किसी को बुरी नजर लगती है तो इसका प्रभाव सबसे ज्यादा आर्थिक जीवन और स्वास्थ्य पर पड़ता है. आज हम कुछ ऐसे ही खास उपायों से परिचित करवाने वाले हैं जिनको अपनाने से नए साल पर आपके घर को बुरी नजर जैसे दोष का सामना नहीं करना पड़ेगा. आइए जानते हैं.
बुरी नजर से बचाने के उपाय
स्वास्तिक या गणेशजी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल के पहले दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर लाल रंग से स्वास्तिक जरूर बनाएं. आप चाहें तो बाजार से लाकर भी स्वास्तिक भी घर के मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं. इसके अलावा, मुख्य द्वार पर गणेश जी प्रतिमा या चित्र लगाना भी बहुत ही शुभ माना जाता है. कहते हैं कि इस एक उपाय को करने के सभी घर में सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहेगा.
घोड़े की नाल
वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल पर मुख्य द्वार पर काले घोड़े की नाल टांगना भी शुभ माना जाता है. कहते हैं कि घोड़ी का नाल टांगने का सबसे शुभ है शनिवार. इस दिन यह काम करने के बाद एक दीपक प्रज्वलित करें और शनिदेव के मंत्रों का जाप करें. इस एक उपाय को करने से बुरी नजर कोसों दूर भाग जाएगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











