
एयरलाइन से पैसेंजर ने मांगी मुफ्त टिकट, एक शब्द में मिला ये जवाब हो रहा वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे यूजर हैं जो बड़ी कंपनियों को भी टैगकर उनके साथ भी शरारत करने से नहीं चूकते हैं. एक ऐसा ही पोस्ट इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने एक एयरलाइन से मुफ्त टिकट देने का रिक्वेस्ट किया है.
आयरलैंड की एयरलाइन रेयानएयर इन दिनों सुर्खियों में है. इसकी वजह इसका कोई नया नियम या लापरवाही नहीं, बल्कि एक शरारती पैसेंजर के पोस्ट पर दिया गया, रेयानएयर का बेबाक जवाब है. दरअसल, एक यात्री ने मुफ्त टिकट की शरारती गुजारिश की थी. इस पर रेयानएयर ने सिर्फ एक शब्द में जवाब दिया.
एयरलाइन का जवाब ऐसा था कि सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक का माहौल बन गया. एयरलाइन ने यूजर के पोस्ट को दोबारा पोस्ट करते हुए उसके अनुरोध को खारिज कर दिया. सिर्फ एक बेबाक शब्द का जवाब और एयरलाइन की हाजिर जवाबी ने ऑनलाइन हंसी का पिटारा खोल दिया.
पैसेंजर ने फोटो शेयर करते हुए मांग लिया मुफ्त टिकट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @tguler_ नाम के हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया था. इसमें एक फोटो भी अटैच था. यूजर ने पोस्ट में रयानएयर को मेंशन करते हुए लिखा था - हे @Ryanair, मैंने आपके प्लेन से रोम की एक फोटो ली है. क्या आप इस शानदार फोटो के लिए मुझे एक फ्री टिकट दे सकते हैं?
इसके साथ एक तस्वीर शेयर की थी. इसमें विमान का पंख चमकीले नीले आसमान दिखाई दे रहा था. इस पर रयानएयर लिखा हुआ है और नीचे इटली की राजधानी का मनोरम दृश्य दिखाई दे रहा है. अपनी फोटोग्राफी कौशल को इनाम के योग्य मानते हुए, यात्री ने Ryanair को टैग किया और शरारती अंदाज में पूछा कि क्या उसे इस "शानदार तस्वीर" के बदले मुफ्त हवाई टिकट मिल सकता है.
एयरलाइन ने जवाब दिया - NO इसके बाद जो हुआ वो बिल्कुल रेयानएयर का जाना-पहचाना अंदाज था. मजाक करने या विनम्रता से मना करने के बजाय, एयरलाइन ने सिर्फ एक शब्द में जवाब दिया - NO. बस इतना ही. कोई इमोजी नहीं. कोई स्पष्टीकरण नहीं।. बात को नरम करने की कोई कोशिश नहीं.
इस सीधे-सादे जवाब ने तुरंत इंटरनेट का ध्यान खींचा और पोस्ट पर खूब सारे मजेदार रिएक्शंस आ रहे हैं और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











