
दुनिया का सबसे क्यूट डेंटल क्लिनिक...छोटी बच्ची ने भैंस के बच्चे को कराया ब्रश, वीडियो वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का वीडियो वायरल हो रह है. इसमें देखा जा सकता है कि वह भैंस के बच्चे के साथ खेल रही है. वीडियो में वह उसके दांत साफ करते दिख रही है. इसे देखने के बाद लोग खूब हंस रहे हैं.
सोशल मीडिया पर हर रोज कई ऐसे वीडियो आते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं. बच्चों और पशुओं से जुड़े वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं. ऐसा में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई बच्चे की मासूमियत पर हंस रहा है.
इस वीडियो में बच्ची भैंस के बच्चे के साथ खेल रही है. वह सिर्फ उसके साथ खेल नहीं रही है बल्कि उसके दांतों की सफाई पर भी ध्यान दे रही है. बच्ची भैंस के बच्चे के दांत साफ करती हुई दिख रही है. उसके हाथ में टूथब्रश है और बड़े प्यार और ध्यान से उसका मुंह पकड़कर उसके दांत साफ कर रही है. इस वीडियो को देखकर हर कोई खूब हंस रहा है.
मजे से हो रही है दांत की सफाई
सोशल मीडिया पर ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @official_deepak_kumar_2581 से शेयर की गई है. इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि बड़ी ही मासूमियत और लगन के साथ बच्ची भैंस के बच्चे को ब्रश करा रही है. उसके फेस पर थोड़ा भी डर नहीं दिख रहा है.
भैंस भी बैठा है शांत
आमतौर पर जानवर किसी को अपने मुंह के पास नहीं आने देते हैं. लेकिन वीडियो में भैंस का बच्चा शांति से बैठकर ब्रश करवा रहा है. ऐसा लग रहा है मानो उसका डेंटल चेकअप चल रहा है और वह भी इसका मजा उठा रहा है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











