
Gajkesari Yog 2026: गजकेसरी योग में 2026 का शुभारंभ! इन 3 राशियों पर होगी लक्ष्मी की कृपा
AajTak
Gajkesari Yog 2026: 2 जनवरी 2026 को गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का निर्माण होगा. ज्योतिषविदों ने इस शुभ संयोग को तीन राशि के जातकों के लिए सर्वोत्तम बताया है. इन राशियों पर 2026 में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.
Gajkesari Yog 2026: नया साल 2026 शुरू होने में थोड़ा ही समय बाकी रह गया है. नया साल शुरू होते ही एक बड़ा ही दुर्लभ और शुभ संयोग बनने वाला है. ज्योतिष गणना के अनुसार, 2 जनवरी 2026 को गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का निर्माण होगा. इस दिन दोपहर के समय चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेगा, जहां गुरु पहले से बैठे हुए हैं. ऐसे में मिथुन राशि में दोनों ग्रहों की युति से गजकेसरी योग बनेगा. ज्योतिषविदों की मानें तो साल की शुरुआत में बन रहा गजकेसरी योग तीन राशि वालों के लिए लाभकारी होगा.
वृषभ राशि साल की शुरुआत में गजकेसरी योग का निर्माण वृषभ राशि पर 2026 में मां लक्ष्मी की कृपा बने रहने का संकेत दे रहा है. यह शुभ योग वृषभ राशि के जातकों को भाग्यशाली बनाएगा. आप आर्थिक मोर्चे पर मजबूत होंगे. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति के अवसर मिलेंगे. पारिवारिक सुख मिलेगा. स्वास्थ्य बेहतर होगा. मान-सम्मान और आय दोनों में वृद्धि होगी.
मिथुन राशि गजकेसरी योग मिथुन राशि में ही बन रहा है. इसलिए इस राशि के जातकों को इसका सर्वाधिक लाभ मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होगी. आर्थिक लाभ बढ़ेगा. व्यापारियों के लिए मुनाफा कमाने के नए रास्ते खुलेंगे. आपकी वाणी और विचार लोगों को आकर्षित करेंगे. आपके क्रिएटिव काम की तारीफ हर जगह होगी. विवाह के अच्छे प्रस्ताव भी आपको मिल सकते हैं. कुल मिलाकर यह समय आपके लिए सुख-समृद्धि और उन्नति से भरा रहेगा.
तुला राशि साल की शुरुआत में बन रहा गजकेसरी योग तुला राशि वालों की किस्मत भी खोल सकता है. आपका भाग्य और भी ज्यादा मजबूत होगा. यह शुभ योग आपके करियर में कुछ अच्छे बदलाव लेकर आने वाला है. धन, वैभव और संबंधों में सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे. कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे और आपके प्रयासों की प्रशंसा होगी. पद, प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि के संकेत हैं. आय में निरंतर सुधार संभव है. पारिवारिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









