
NEET PG के राउंड 2 काउंसलिंग का सीट आवंटन रिजल्ट जारी, इस दिन करना होगा रिपोर्ट
AajTak
मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने नीट पीजी राउंड-2 काउंसलिंग का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे में इस राउंड में सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को 17 से 25 दिसंबर तक रिपोर्टिंग का समय दिया गया है. इसके बाद अब जल्द ही तीसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू की जाएगी.
MCC ने नीट पीजी राउंड 2 काउंसलिंग के सीट अलॉटमेंट की घोषणा कर दी है. ये रिजल्ट मेरिट लिस्ट के आधार पर पोस्ट किया गया है. इसे देखने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic. in पर जाकर देख सकते हैं.
जिन उम्मीदवारों को राउंड 2 में सीट मिली है, उन्हें 17 से 25 दिसंबर के बीच अपने संबंधित मेडिकल कॉलेज में मौजूद होकर प्रवेश से जुड़ी सारी फॉर्मेलिटी पूरी करनी होगी.
चार राउंड में पूरी होगी काउंसलिंग
बता दें कि नीट पीजी काउंसलिंग कुल 4 चरणों में पूरी की जाएगी. राउंड 2 की काउंसलिंग पूरी होने के बाद तीसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू की जाएगी. इसके बाद स्ट्रे राउंड के जरिए बची हुई सीटों पर एडमिशन दिए जाएंगे. इनसे जुड़ी डेट का ऐलान जल्द ही किया जाएगा. ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
एडमिशन के लिए कितनी सीटें की गई थी एड?
नीट पीजी काउंसलिंग के जरिए एमडी, एमएस और डीएनबी कोर्स में प्रवेश दिया जाता है. वहीं,एडमिशन के लिए पहले 2620 सीटें जोड़ी गई थीं, इसके बाद 135 और सीटों को एड किया गया था. सभी सीटों को मिलाकर इस संख्या 32,215 हो गई है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












