
Lenovo ने लॉन्च किया अजब-गजब 5G Tablet, कम कीमत में मिलेगी दमदार बैटरी और धमाकेदार फीचर्स
Zee News
Lenovo ने दो नए टैबलेट Lenovo Tab P12 Pro और Lenovo Tab P11 Pro 5G लॉन्च कर दिए हैं. यह टैबलेट दमदार बैटरी के साथ आते हैं. आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स...
नई दिल्ली. Lenovo ने Tech World Event में दो नए टैबलेट Lenovo Tab P12 Pro और Lenovo Tab P11 Pro 5G की घोषणा की है. जीएसएमअरेना की रिपोर्ट के अनुसार, लेनोवो टैब पी 12 प्रो दो वर्जन में उपलब्ध होगा जबकि वाई-फाई और 5जी वाई-फाई मॉडल अक्टूबर से 610 डॉलर (44,803 रुपये) से उपलब्ध होगा. 5जी मॉडल जल्द ही VAT से पहले 900 डॉलर (66,103 रुपये) की कीमत पर यूरोप में आया है. इस बीच, लेनोवो टैब पी 11 5जी की कीमत बिना VAT के 500 डॉलर (36,724 रुपये) की कीमत पर है. लेनोवो टैब पी 12 प्रो टैबलेट में 12.6 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है. यह डिस्प्ले 120 हट्र्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसका रेजोल्यूशन 2,560 एक्स 1,600 पीएक्स (16:10) है. लेनोवो टैब पी 12 प्रो में स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट के साथ 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ आता है.
Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.







