
Lebanon Pager Explosions: 5G में चीन की एंट्री भारत ने ऐसे ही नहीं रोकी... लेबनान पेजर अटैक के ये हैं सिक्योरिटी सबक!
AajTak
लेबनान में मौजूद हिजबुल्लाह लड़ाकों पर एकदम नए तरह का हमला हुआ. लेबनान-सीरिया के कई शहरों में लड़ाकों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हजारों पेजर फट गए. 11 लोगों की मौत हुई. 4000 से अधिक जख्मी हैं. ऐसी घटना से बचने के लिए भारत ने क्या इंतजाम किए हैं. क्या भारत में ऐसा हमला रोकने की तकनीक है?
लेबनान और सीरिया के कई शहरों में 17 सितंबर 2024 की दोपहर 3:30 बजे एक साथ हजारों धमाके हुए. ये ऐसा हमला था, जिसके बारे में किसी ने भी सोचा नहीं था. हिजबुल्लाह लड़ाकों के पास बातचीत के लिए जो पेजर मौजूद थे. वो एक के बाद एक फटने लगे. करीब पांच हजार धमाके बताए जा रहे हैं. हमले में 11 लोग मारे गए. 4000 से ज्यादा जख्मी है. हमले का आरोप इजरायल की जासूसी संस्था मोसाद पर लगाया जा रहा है.
बेरूत में मौजूद ईरानी राजदूत मोज्ताबा अमिनी भी इस पेजर ब्लास्ट के शिकार हुए. उनकी एक आंख चली गई. इस हमले को किसने किया. कैसे किया. तरीका क्या था. इसकी जिम्मेदारी आधिकारिक तौर पर कोई नहीं ले रहा है. लेकिन आरोप इजरायल पर लग रहे हैं. अगर ऐसी स्थिति भारत में होती है तो क्या होगा? क्या ऐसी स्थिति आएगी भी?
यह भी पढ़ें: Lebanon Pager Blast: हैकिंग, चिप बम और मोसाद की तबाही वाली प्लानिंग... लेबनान पेजर अटैक पर उठ रहे 11 सवालों के पढ़ें जवाब
पेजर में हुए ब्लास्ट क्या साइबर अटैक थे?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि पेजर को हैक करके उसे रिमोटली विस्फोट करना मुश्किल है. सबसे ज्यादा संभावना इस बात की जताई जा रही है कि इजरायल ने पेजर के सप्लाई चेन में घुसपैठ करके उनमें विस्फोटक लगवाए. पेजर को विस्फोटक यंत्र बना दिया. या यूं कहें कि हथियार बना दिया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










