
Lebanon Pager Blast: हैकिंग, चिप बम और मोसाद की तबाही वाली प्लानिंग... लेबनान पेजर अटैक पर उठ रहे 11 सवालों के पढ़ें जवाब
AajTak
Lebanon Pager Explosion: लेबनान में हजारों पेजर ब्लास्ट होने से 11 लोग मारे गए. 4000 से ज्यादा जख्मी बताए जा रहे हैं. पेजर हैक हुए. उसमें चिप बम लगाई. या इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने पेजर कंपनियों की सप्लाई चेन को प्रभावित किया. इस पर उठ रहे इन 11 सवालों के जवाब जानिए...
इजरायल और हमास की जंग में बीच में कूदे लेबनान और उसके हिजबुल्लाह लड़ाकों पर मंगलवार को एक नए तरह का हमला हुआ. अचानक लेबनान और सीरिया के कई शहरों में हिजबुल्ला लड़ाकों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हजारों पेजर फट गए. जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 4000 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं.
इस हमले के पीछे इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद का हाथ होने का शक लेबनान को है. हमले के इस नए तरीके को लेकर कई सवाल लोगों के मन में हैं. लोग जानना चाहते हैं कि कैसे संभव हुआ होगा ये. हैकिंग, चिप बम या और कौन सा तरीका है जिसका इस हमले में इस्तेमाल हुआ होगा. हम आपको बताते हैं बड़े 11 सवालों के जवाब.
1. पेजर ब्लास्ट के पीछे किस तरह की तकनीक और साइंस है?
पेजर साधारण रेडियो डिवाइसेस होते हैं. जिनसे छोटे संदेश या सिग्नल हासिल किए जाते हैं. इनका इस्तेमाल खासतौर की रेडियो फ्रिक्वेंसी के जरिए होता है. अगर किसी को ऐसे यंत्रों में विस्फोट करने है तो उसे रिमोट से ट्रिगर होने वाले एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल करना होगा. जिसे पहले से पेजर में छिपाया गया हो. लेकिन इसके लिए जरूर है कि पेजर लोगों तक पहुंचने से पहले कंपनी में ही टेंपर किए गए हों. या फिर पेजर के अंदर कोई हथियार छिपाया जाए. वो भी चुपके से.
इस तरह के अटैक फ्रिक्वेंसी जाम करके, हैकिंग या वायरलेस सिग्नल कंट्रोल के जरिए भी हो सकते हैं. इसके लिए रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटीफिकेशन (RFID) का इस्तेमाल किया जाता है. वायरलेस कम्यूनिकेशन प्रोटोकॉल्स को खराब किया जाता है. या फिर पेजर की तकनीक का ही सहारा लेकर उसमें रखे विस्फोटक को ट्रिगर किया जाता है. यह सबसे एडवांस इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर है.
यह भी पढ़ें: लेबनान में सीरियल ब्लास्ट, जेब में रखे पेजर्स में धमाके, 8 की मौत

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










