
Lebanon pager blast: ...और अब पेजर ब्लास्ट, चकरा देंगे शत्रु को निपटाने के लिए किए गए MOSSAD के ये 5 ऑपरेशन
AajTak
Pager blast: इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद की कहानियां फिर से चर्चा में है. ये वो खुफिया एजेंसी है जो अपने दुश्मनों को नेस्तानाबूद करने के लिए कौन कौन से अनूठे तरीके अपनाती है. अब किसको पता था कि कमर में लटक रहे पेजर से एक पूरे देश को ही निशाना बनाया जा सकता है. लेकिन चर्चाएं हैं कि मोसाद ने वहीं घुसपैठ की जहां ये पेजर बनाए जा रहे थे और प्रोडक्शन लेवल पर ही इन पेजर को मोडिफाई कर दिया.
पहले बीप... बीप की लंबी आवाज, फिर एक-एक कर फटने लगे पेजर. धमाकों का सिलसिला देर तक चलता रहा और जब ब्लास्ट बंद हुए तबतक लेबनान में लगभग 3000 पेजर फट चुके थे. लेटेस्ट जानकारी के अनुसार अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 4000 लोग घायल हो चुके हैं. इन धमाकों ने न सिर्फ लेबनान और उसके पड़ोसी सीरिया में थरथरी पैदा कर दी है बल्कि दुनिया भी इस हमले से सन्न है.
साजिश की सुई एक बार फिर दुनिया के सबसे शक्तिशाली जासूस संगठन मोसाद (Mossad) की ओर गई है. रॉयटर्स, अल-जजीरा और न्यूयॉर्क टाइम्स जैसी मीडिया एजेंसियों का दावा है कि मोसाद ने ताइवान से लेबनान आ रहे 5000 पेजर की खेप को ही हैक कर डाला. रॉयटर्स ने लेबनान के सीनियर सुरक्षा एजेंसियों के हवाले से कहा है कि इस पेजर को "प्रोडक्शन लेवल" पर ही मोडिफाई कर दिया गया था.
रॉयटर्स ने लेबनानी अधिकारियों के हवाले से कहा है कि "मोसाद ने डिवाइस के अंदर एक बोर्ड लगाया है जिसमें विस्फोटक सामग्री है जो एक कोड सिग्नल प्राप्त कर सकता है. किसी भी माध्यम से इसका पता लगाना बहुत कठिन है. यहां तक कि डिवाइस या स्कैनर का प्रयोग करने के बावजूद ये बोर्ड डिटेक्ट नहीं हो पाता है."
इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद अपनी सस्पेंस, थ्रिलर और अति गुप्त ऑपरेशन के लिए दुनिया में अपना अलग रिकॉर्ड रखती है. हम आपको बताते हैं कि इजरायल की इंटेलिजेंस ऑपरेशन की वो कहानियां जिसने वर्ल्ड पॉलिटिक्स की डायनामिक ही बदल कर रख दी है. अन्यथा ईरान आज परमाणु क्षमता से संपन्न राष्ट्र होता. सीरिया ने भी अपना रिएक्टर बना लिया था. लेकिन कहा जाता है कि जहां जहां मोसाद की नजर गई, वहां सब कुछ नेस्तानाबूद हो गया.
जासूसी (Espionage), तोड़फोड़ (Sabotage) और गुप्त अभियानों (Covert operations) के कॉम्बिनेशन के माध्यम से मोसाद ने अपने विरोधियों की सैन्य और परमाणु महत्वाकांक्षाओं को प्रभावी ढंग से खत्म कर दिया है. मोसाद इसके लिए मुख्य रूप से चार तरह के तरीके अपनाता है. ये तरीके हैं-
तोड़फोड़ (Sabotage): दुश्मन के बुनियादी ढांचे को तहस-नहस करना हत्याएं (Assassinations):दुश्मन के प्रमुख चेहरों को निशाना बनाना अपहरण (Kidnappings): हाई टारगेट वाले लक्ष्यों पर कब्ज़ा करना घुसपैठ (Infiltration): शत्रु संगठनों के भीतर खुफिया जानकारी इकट्ठा करना

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










