
Lebanon Blast Again: अब वॉकी-टॉकी और सोलर डिवाइस में धमाकों से दहला लेबनान, 9 की मौत, 300 से ज्यादा घायल
AajTak
Lebanon Serial Blast: लेबनान में बुधवार को एक बार फिर सीरियल ब्लास्ट हुए हैं. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. ये ब्लास्ट वायरलेस कम्युनिकेशन डिवाइसेस वॉकी-टॉकी में हुए हैं. धमाके उस समय हुए जब हिज्बुल्लाह के कमांडरों ने इन्हें हाथ में पकड़ा हुआ था. हिज्बुल्लाह ने पेजर्स की तरह ही ये डिवाइस भी करीब पांच महीने पहले खरीदे थे.
लेबनान में बुधवार को एक बार फिर सीरियल ब्लास्ट हुए हैं. इसमें 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैंकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं. ये ब्लास्ट वायरलेस कम्युनिकेशन डिवाइसेस वॉकी-टॉकी में हुए हैं. धमाके उस समय हुए जब हिज्बुल्लाह के कमांडरों ने इन्हें हाथ में पकड़ा हुआ था. हिज्बुल्लाह ने पेजर्स की तरह ही ये डिवाइस भी करीब पांच महीने पहले खरीदे थे.
इस बीच हिज्बुल्लाह ने इजरायल से बदला लेने के लिए मिसाइल दागी हैं. जानकारी के मुताबिक लेबनान से किरयात शमोना पर करीब 20 रॉकेट दागे गए. आईडीएफ का कहना है कि कुछ रॉकेटों को रोक दिया गया. किसी के घायल होने की खबर नहीं है. हिज्बुल्लाह ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि उसने इजरायली सैन्य अड्डे को निशाना बनाया है.
दरअसल, मंगलवार को लेबनान और सीरिया में एक साथ कई शहरों में पेजर ब्लास्ट हुआ था. सैंकड़ों पेजर करीब घंटे भर के अंतराल में फट गए. इसमें 12 लोग मारे गए और करीब 4000 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए. इस पेजर हमले के बाद हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस साजिश के पीछे उसकी खुफिया एजेंसी मोसाद है. हिज्बुल्लाह ने बदला लेने की धमकी दी है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










