
Law and Order: पुलिस में कहां होता है 'असलहा' शब्द का इस्तेमाल, क्या है इसका मतलब?
AajTak
पुलिस में अंग्रेजी (English), फारसी (Persian) और उर्दू (Urdu) के बहुत से शब्दों (Words) का इस्तेमाल होता है. पुलिस ऐसे शब्दों का प्रयोग अपने रोजमर्रा के काम में करती है. ऐसा ही एक शब्द है असलहा.
हमारे देश की पुलिस प्रणाली (Police system) और पुलिस प्रक्रिया (Police procedure) में अंग्रेजी (English), फारसी (Persian) और उर्दू (Urdu) के बहुत से शब्दों (Words) का इस्तेमाल होता है. पुलिस ऐसे शब्दों का प्रयोग अपने रोजमर्रा के काम में करती है. ऐसा ही एक शब्द है असलहा (Aslahaa). जिसे अस्लहा भी कहा जाता है. तो चलिए जानते हैं कि आइए जानते हैं कि 'असलहा' शब्द का अर्थ क्या है? और पुलिस इसका इस्तेमाल कैसे करती है?
असलहा का मतलब (Meaning of Aslahaa) 'असलहा' अक्सर पुलिस वालों के मुंह से आपने ये शब्द सुना होगा. पुलिस आमतौर पर थानों में या अपने काम के दौरान असलहा शब्द का इस्तेमाल करती है. दरअसल, असलहा या अस्लहा शब्द अरबी (Arabi) भाषा से आता है. जिसका अर्थ अंग्रेजी भाषा में Weapon होता है. जबकि इसे हिंदी और आम बोल चाल की भाषा में हथियार और अस्त्र-शस्त्र भी कहते हैं. इसके बहुत से पर्यायवाची भी हैं, जिनमें अस्त्र, शस्त्र, अस्त्र-शस्त्र, आयस, आयुध, विधु, शस्त्रास्त्र, सस्य, साज, साज़ भी शामिल हैं. अस्त्र-शस्त्र, हथियार, जंग के हथियार, लड़ाई के साधन जैसे तलवार, भाले, बंदूक़ आदि इसी असलहा शब्द के तहत आते हैं.
पुलिस से क्या है इस शब्द का संबंध? पुलिस विभाग (Police Department) समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना काम करता है. शांति सौहार्द बनाए रखना भी पुलिस की जिम्मेदारी होती है. इसके अलावा अपराध को रोकना और अपराधियों को पकड़ना भी पुलिस के अहम काम में शामिल है. ऐसे में अपराधियों का मुकाबला करने के लिए पुलिस को हथियारों यानी असलहा की ज़रूरत होती है. तो पुलिस को ज़रूरत पड़ने पर कानून हथियार इस्तेमाल करने की इजाजत देता है. हथियार हर पुलिस वाले के प्रशिक्षण और काम में शामिल होते हैं. पुलिसवालों को कई तरह के हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जाती है.
इसे भी पढ़ें--- Law and Order: जानिए, क्या होती है पुलिस गार्द, कैसे करती है काम?
ऐसे में पुलिस विभाग के कर्मचारियों (Employees) और अधिकारियों (Officers) के बीच हथियारों के लिए 'असलहा' शब्द ही इस्तेमाल होता है. क्योंकि पुलिस की कागजी कार्रवाई और अदालत की कार्यवाही में भी हथियारों के लिए 'असलहा' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है. पुलिस कर्मचारी या अधिकारी जांच, विवेचना (investigation) आदि के दौरान भी हथियारों के लिए असलहा शब्द लिखते हैं.
इसी प्रकार संबंधित थाने की जनरल डायरी (General diary) में हर पुलिस का जवान और अधिकारी मय असलहा रवानगी (Departure) और आमद (Arrival) दर्ज कराता है. यानी उन्हें थाने की जनरल डायरी में असलहा लाने और ले जाने की जानकारी दर्ज करनी पड़ती है. इसी प्रकार Duty के वक्त असलहा ले जाने और लाने की जानकारी पुलिस लाइन में दर्ज होती है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



