
Law and Order: चार गोलियों पर लिखे मरने वालों के नाम, प्यार में नाकाम एक आशिक की खौफनाक दास्तान
AajTak
पश्चिमी चंपारण के बेतिया शहर के महेंद्र कॉलोनी में बीते सोमवार की सुबह जो वारदात हुई उसने सिर्फ़ बेतिया ही नहीं बल्कि पूरे बिहार को हैरत में डाल दिया. 28 साल के एक नौजवान ने टीचर अरुण कुमार के घर में डिलिवरी ब्वॉय बन कर दस्तक दी और फिर..
इश्क बेशक अंधा होता है, लेकिन गोली अंधी नहीं होती. और यहां तो इश्क में अंधे आशिक ने बाकायदा गोलियों पर गोली खाने वाले का नाम तक लिख दिया था. बिहार से निकली ये वो कहानी है, जिसने घंटों तक लोगों के दिलों की धड़कन को बेहताशा बढ़ा दिया था. एक शख्स चार गोलियों पर चार नाम लिखकर पिस्टल के साथ एक घर में घुस जाता है और वहां रहने वालों को बंधक बना लेता है. और फिर आखिर में अपनी एक मांग उन लोगों के सामने रखता है.
पहली गोली -- लड़की के नाम (मोटी बेबी) दूसरी गोली -- उसके बाप के नाम (उसका बाप) तीसरी गोली -- उसके भाई के नाम (उसका भाई) चौथी गोली -- ख़ुद अपने नाम (सतीश)
हाथ में तमंचा, जेब में गोलियां. और जेब में रखी गोलियों में से चार गोलियों पर कुछ ऐसे ही एक परिवार के तीन लोगों के नाम, जबकि आख़िरी गोली पर खुद अपना नाम. साथ में लंबी सी रस्सी, पेट्रोल की दो बोतलें, दो ताले, जंजीर, लाइटर और कुछ दूसरी चीज़ें.
इसे भी पढ़ें--- Law and Order: पटियाला की जेल में ऐसा है नवजोत सिंह सिद्धू का हाल, मुश्किल से गुजर रहा है वक्त
सोमवार 23 मई, सुबह 7.00 बजे पश्चिमी चंपारण के बेतिया शहर के महेंद्र कॉलोनी में सोमवार की सुबह जो वारदात हुई उसने सिर्फ़ बेतिया ही नहीं बल्कि पूरे बिहार को हैरत में डाल दिया. 28 साल के एक नौजवान ने टीचर अरुण कुमार के घर में डिलिवरी ब्वॉय बन कर दस्तक दी. सुबह-सुबह घर के दरवाज़े पर लड़के को खड़ा देख कर परिवार ने दरवाज़ा खोल दिया और फिर तो इस परिवार के साथ जो कुछ हुआ, उसे ये लोग शायद ही कभी भूल पाएंगे. हुआ यूं कि डिलिवरी ब्वॉय बन कर पहुंचे लड़के ने दरवाज़ा खुलते ही पिस्टल के दम पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया. उसने कहा कि अगर किसी ने ज़रा भी चूं चपड़ करने की कोशिश की, तो वो उनके सिर में गोली मारने से बिल्कुल नहीं हिचकेगा.
घरवालों ने विरोध तो किया, लेकिन लड़के के पास मौजूद अस्लहे और पेट्रोल की बोतलों के आगे सभी बेबस हो गए और फिर तो देखते ही देखते लड़के ने परिवार के तीन लोगों को बंधक बना लिया. अरुण कुमार को, उनकी बीवी और अरुण कुमार की बुजुर्ग मां को. वैसे तो इस परिवार में कुल पांच लोग हैं, लेकिन बाकी के दो लोग यानी परिवार की बेटी और बेटा दिल्ली में रह कर पढ़ाई करते हैं और वारदात के वक़्त भी वो दिल्ली में ही थे.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







