
Law and Order: क्या होता है किशोर न्याय बोर्ड? पुलिस से क्या है संबंध?
AajTak
कई मामलों में पकड़े जाने वाले अपराधी कानूनी तौर (legally) पर नाबालिग (Minor) होते हैं. क्योंकि उनकी उम्र 18 वर्ष से कम होती है. ऐसे अपराधियों से जुड़े मामलों की सुनवाई (hearing) अदालत (Court) में नहीं बल्कि किशोर न्याय बोर्ड (juvenile justice board) में होती है.
जब कहीं भी कोई भी अपराध (Offence) होता है, तो पुलिस (Police) उस वारदात (Crime) को अंजाम देने वाले अपराधी (Criminal) को तलाश करती है. वो अपराधी कोई भी हो सकता है. वो किसी भी आयु वर्ग (Age category) का हो सकता है. यही वजह है कि कई मामलों में पकड़े जाने वाले अपराधी कानूनी तौर (legally) पर नाबालिग (Minor) होते हैं. क्योंकि उनकी उम्र 18 वर्ष से कम होती है. ऐसे अपराधियों से जुड़े मामलों की सुनवाई (hearing) अदालत (Court) में नहीं बल्कि किशोर न्याय बोर्ड (juvenile justice board) में होती है. तो आइए जानते हैं कि ये किशोर न्याय बोर्ड क्या होता है?
किशोर न्याय बोर्ड (juvenile justice board) नाबालिग अपराधियों और किशोरों के मामलों को देखते हुए 22 वर्ष पहले किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और सरंक्षण) अधिनियम, 2000 Juvenile Justice Act, 2000 के तहत किशोर कल्याण बोर्ड (Juvenile welfare board) और किशोर न्याय बोर्ड (juvenile justice board) स्थापित किए जाने का काम शुरु किया गया. इस एक्ट के तहत वर्ष 2007 तक देश के सभी जनपदों में किशोर न्याय बोर्ड स्थापित किए जाने का लक्ष्य रखा गया था. तभी से किशोर न्याय बोर्ड वजूद में आए. इनके तहत नाबालिग अपराधियों से जुड़े मामले सुने और चलाए जाते हैं.
कौन होते हैं किशोर? किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act) के तहत किशोर से अभिप्राय (meaning of teen) ऐसे व्यक्ति से है, जिसकी आयु 18 वर्ष से कम हो. कानून के खिलाफ (Against the law) की जाने वाली गतिविधियों में शामिल होने वाले किशोरों के खिलाफ इसी एक्ट (Act) के तहत कार्रवाई होती है. ऐसे आरोपी किशोरों के संबंध में कानूनी शक्तियों (legal Powers) का प्रयोग करने और कर्त्तव्य के निर्वहन (Discharge of duty) के लिए राज्य सरकारों (State governments) द्वारा किशोर न्याय बोर्ड गठित किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें--- Law and Order: कौन होते हैं होमगार्ड, पुलिस से क्या है संबंध?
अधिनियम के प्रावधान (Provisions of the act) किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act) 2000 भारत में किशोर न्याय के लिए प्राथमिक कानूनी ढांचा (Primary legal framework) है. यह एक्ट किशोर अपराध की रोकथाम और उपचार (Prevention and treatment) के लिए एक विशेष दृष्टिकोण (Special approach) प्रदान करता है. किशोर न्याय प्रणाली (juvenile justice system) के दायरे में बच्चों के संरक्षण (Rehabilitation of children), उपचार (Treatment) और पुनर्वास के लिए एक रूपरेखा (Outline) प्रदान करता है.
बाल अधिकारों (Rights of the Child) पर 1989 के संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (UNCRC) के अनुपालन में लाए गए इस कानून (Law) के लिए भारत ने 1992 में यूएनसीआरसी में हस्ताक्षर किए थे. जिसके चलते 1986 के पहले के किशोर न्याय अधिनियम को भारत में निरस्त (Repealed) कर दिया गया था. उसकी जगह दूसरा एक्ट वजूद में आया. जिसे वर्ष 2000 में संशोधित कर किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act) 2000 का नाम दिया गया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



