
रोहित का कमाल, यशस्वी का धमाल... वाइजैग में साउथ अफ्रीका पर भारत की 'विराट' जीत के 5 कारण
AajTak
भारतीय टीम का प्रदर्शन विशाखापत्तनम वनडे में बेहद शानदार रहा. भारतीय टीम के लिए बल्ले से यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने धमाकेदार प्रदर्शन किया, जिससे टीम इंडिया की जीत आसान हो गई.
भारतीय टीम ने 6 दिसंबर (शनिवार) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ओडीआई मुकाबले में 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की. भारतीय टीम को जीत के लिए 271 रनों का टारगेट मिला था , जिसे उसने 61 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया.
यह भी पढ़ें: वाइजैग में छा गए यशस्वी! ODI करियर का पहला शतक ठोका, बनाए कई रिकॉर्ड्स
भारतीय टीम ने रांची वनडे मैच में 17 रनों से जीत हासिल की थी. फिर साउथ अफ्रीका ने बाउंसबैक करते हुए रायुपर वनडे में भारतीय टीम को चार विकेट से पराजित किया था. टीम इंडिया ने सीरीज जीतकर टेस्ट मैचों में मिली हार की कसक थोड़ी कम की है. भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में 0-2 से करारी हार का सामना करना पड़ा था. वाइजैग में भारतीय टीम का प्रदर्शन तीनों डिपार्टमेंट में शानदार रहा.भारत की जीत के पांच बड़े फैक्टर रहे...
♦ भारतीय टीम की जीत के अहम किरदार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल रहे. यशस्वी रांची और रायपुर वनडे में चल नहीं पाए थे, लेकिन यहां पर उन्होंने बल्ले से धूम मचा दी. यशस्वी ने 121 गेंदों का सामना करते हुए 116* रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. यशस्वी के वनडे करियर का ये पहला शतक रहा. यशस्वी को इनिंग्स के दौरान लय पकड़ने में समय लगा, लेकिन जैसे ही वो 50 के करीब पहुंचे, उन्होंने अपना गियर बदल लिया. यशस्वी ने इस प्रदर्शन के बाद अब बैकअप ओपनर के तौर पर अपनी जगह पक्की कर ली है.
♦ दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी रनचेज में भारत को मजूबती दिलाई. रोहित ने बड़े शॉट्स खेलकर सारा दबाव साउथ अफ्रीका पर ला दिया. रोहित ने युवा खिलाड़ी यशस्वी का मार्गदर्शन किया, जिससे वो भी बड़ी इनिंग्स खेलने में सफल रहे. रोहित ने यशस्वी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी की. रोहित ने सात चौके और तीन छक्के की मदद से 73 गेंदों का सामना करते हुए 75 रन बनाए.
♦ जब केशव महाराज ने रोहित शर्मा का विकेट लिया, तो साउथ अफ्रीकी कैम्प में ये उम्मीद जरूर जगी कि वो वापसी करेंगे. लेकिन उनकी उम्मीदों को विराट कोहली ने तोड़ दिया. कोहली ने यशस्वी के साथ नाबाद 116 रनों की साझेदारी की. कोहली तो टी20 स्टाइल में बैटिंग करते दिखे. कोहली ने 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 45 गेंदों पर 65 रनों की नाबाद पारी खेली. कोहली ने इससे पहले शुरुआती दो मैचों में शतकीय पारियां खेली थीं. कोहली को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








