
'ऐसा कड़ा एक्शन लेंगे जो पूरे एविएशन सेक्टर के लिए मिसाल बनेगा', इंडिगो संकट पर बोले केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू
AajTak
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के बड़े ऑपरेशनल संकट के बीच सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि इस मामले में ऐसी कड़ी कार्रवाई होगी जो पूरे एविएशन सेक्टर के लिए मिसाल बनेगी. नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने इंडिगो पर जवाबदेही तय करने की बात कही और पूछा कि 3 दिसंबर से ही इतनी भारी अव्यवस्था क्यों शुरू हुई.
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के ऑपरेशनल संकट के बीच केंद्र सरकार अब सख्त रुख में दिखाई दे रही है. उड़ानों की भारी अव्यवस्था और हजारों यात्रियों की परेशानी को देखते हुए नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने साफ संकेत दिया है कि सरकार कोई समझौता नहीं करने वाली है. उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ तकनीकी गड़बड़ियों का नहीं, बल्कि जवाबदेही तय करने का है और आने वाली कार्रवाई पूरे एविएशन सेक्टर के लिए एक मिसाल बनेगी.
'पूरे एविएशन सेक्टर के लिए मिसाल बनेगी कार्रवाई'
नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत में इंडिगो संकट पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार ऐसा कड़ा कदम उठाएगी जो पूरे एविएशन सेक्टर के लिए मिसाल बनेगा. उन्होंने कहा कि 'ऐसा सख्त एक्शन होगा कि कोई भी एविएशन ऑपरेटर मंत्रालय को हल्के में नहीं ले सकेगा.'
'हाई लेवल कमेटी कर रही जांच'
मंत्री ने साफ किया कि वित्तीय और दंडात्मक- सभी तरह की कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए हाई लेवल कमेटी जांच कर रही है और पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद तय कदम उठाए जाएंगे. राम मोहन नायडू ने कहा कि पूरा घटनाक्रम और जिम्मेदारी इंडिगो की है, और यह भी सवाल उठाया कि समस्या 3 दिसंबर से ही क्यों शुरू हुई, जबकि नियम पहले से लागू थे.
नायडू ने कहा, 'यह कैसे हो गया? यह बहुत हैरान करने वाला है. इतने वर्षों से एविएशन इंडस्ट्री में एक बड़ी एयरलाइन होने के नाते, और पिछले 20 वर्षों से सर्वोच्च OTP (ऑन-टाइम परफॉर्मेंस) पर काम करने के बाद, अचानक उनका प्रदर्शन दो अंकों से भी नीचे आ जाना बेहद चिंता की बात है.'

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








