
पति-पत्नी के झगड़े का खौफनाक अंजाम, दो बच्चों को जहर देकर पिता ने की खुदकुशी
AajTak
बिजनौर में शनिवार को पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. यहां एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की जहर देकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली. पत्नी के साथ चल रहे उसके झगड़े को इस दिल दहला देने वाली घटना की वजह माना जा रहा है.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपने दो मासूम बच्चों को जहर देने के बाद सुसाइड कर लिया. यह दर्दनाक वारदात शनिवार को चांदपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर खादर गांव के पास हुई. 28 साल का बाबूराम शनिवार दोपहर अपने पांच साल के बेटे दीपांशु और तीन साल की बेटी हर्षिका को घर से बाहर ले गया.
वह दोनों बच्चों को लेकर गांव के पास जंगल में पहुंचा. वहां पहले उसने दोनों बच्चों को जहर देकर मार डाला. इसके बाद खुद भी जहर खा लिया. इस घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मदद से तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया. बच्चों की हालत बेहद गंभीर थी. उनको देखकर लोग का दिल दहल उठा.
चांदपुर सर्किल ऑफिसर देशदीपक सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है. मृतक के परिवार वालों ने बताया कि पति और पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से लगातार झगड़ा चल रहा था. इसी तनाव को इस खौफनाक फैसले की वजह माना जा रहा है. शनिवार शाम को अस्पताल से पुलिस को इस घटना की सूचना मिली थी.
एडिशनल एसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों के शव परिजन अपने साथ गांव ले गए हैं. बाबूराम के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि बाबूराम ने यह कदम किस मानसिक स्थिति में उठाया. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. गांव में मातम का माहौल है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








