
Lakhimpur Kheri Ground Report: खूनी लड़ाई की परछाई में हो गया समझौता, अब आगे क्या?
AajTak
रविवार की शाम को हिंसा की जो घटना इस जिले के तिकुनिया गांव में हुई उसका असर हर जगह दिखा. तिकुनिया लखीमपुर खीरी मुख्य शहर से तकरीबन 80 किलोमीटर दूर है.
सोमवार सुबह करीब 7 बजे का समय था, जब 8 घंटे की रात भर की यात्रा के बाद दिल्ली से मैं लखीमपुर खीरी पहुंचा. लगभग 15 घंटे पहले ही इस जिले में भयंकर हिंसा हुई थी. आरोप- प्रत्यारोप का दौर चल ही रहा था, सियासत भी चल रही थी लेकिन पूरा शहर सुबह-सुबह एक सन्नाटे की चादर में लिपटा था. उत्तर प्रदेश के तराई का यह इलाका जो नेपाल की सीमा के बिल्कुल नजदीक है वहां आपको चारों तरफ धान और गन्ने के खेत दिख जाएंगे यानी खुशहाली और समृद्धि चारों तरफ दिख रही थी लेकिन कहीं ना कहीं किसान बनाम सरकार की खूनी लड़ाई की परछाई साफ तौर पर देखी जा सकती थी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










