
Lakhimpur: लखीमपुर खीरी में संयोग यो प्रयोग? वीडियो में पूरा सच छिपा है? देखें प्राइम टाइम
AajTak
लखीमपुर में गाड़ी से रौंदे जाते प्रदर्शनकारियों के इस कुछ सेकेंड्स के वीडियो पर हंगामा मचा हुआ है. सबसे पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने वीडियो ट्वीट किया, फिर इसके बाद रौंदे जाने के वायरल वीडियो के सहारे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किए. प्रियंका लखीमपुर कांड में प्रदर्शनकारियों को रौंदे जाने के वायरल वीडियो के सहारे बीजेपी पर हमलावर हैं, इस बीच प्रशासन ने ऐलान किया है कि सीतापुर के पीएसी गेस्ट हाउस में अस्थायी जेल में रखी गईं प्रियंका गिरफ्तार हैं. लखीमपुर कांड को लेकर राजनीतिक तूफान मचा हुआ है. वीडियो में गुनहगार, कब होंगे गिरफ्तार. लखीमपुर खीरी कांड पर एक के बाद एक कई वीडियो सामने आए हैं. किसी में एक गाड़ी किसानों को कुचलती दिखाई दे रही है तो किसी में आंदोलनकारी गाड़ी पर लाठी डंडा बरसाते दिख रहे हैं. वीडियो को लेकर तरह तरह के दावे किए जा रहे हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही कि गुनहगार की गिरफ्तारी कब होगी. देखें 7 मिनट में प्राइम टाइम.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










