
Ladla Bhai Scheme: महाराष्ट्र की 'लाडला भाई योजना' के तहत किन युवाओं को मिलेंगे कितने रुपये, क्या है Age Limit? जानें सब कुछ
AajTak
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लाडली बहन योजना की तर्ज पर लाडला भाई योजना की घोषणा की है, जिसके तहत राज्य के बेरोजगार युवाओं को उनकी शैक्षणिक योेग्यता के आधार पर अप्रेंटिसशिप और वेतन दिया जाएगा.
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने में कुछ महीने ही बाकी है. ऐसे में शिंदे सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए लाडली बहन योजना की तर्ज पर लाडला भाई योजना का ऐलान किया है, जिसके तहत 12वीं पास स्टूडेंट्स को हर महीने 6000 रुपये, डिप्लोमा धारकों को 8000 रुपये और ग्रेजुएशन कर चुके विद्यार्थियों को हर महीने 10,000 रुपये दिए जाएंगे.
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हाल ही में बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद शिंदे सरकार ने लाडला भाई योजना की घोषणा की है. महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि लड़का और लड़की में कोई फर्क नहीं है और इस योजना से राज्य में बेरोजगारी दर कम होगी. इसके अलावा लाडला भाई योजना के तहत युवाओं को फैक्ट्रियों में अप्रेंटिसशिप के साथ पैसे भी मिलेंगे.
Ladka Bhau Eligibility Criteria: योजना के लिए क्या है पात्रता? उम्मीदवारों के लिए 1. आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. 2. न्यूनतम शिक्षा- 12वीं पास/आईटीआई/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन 3. महाराष्ट्र का निवासी होना चाहिए.
उद्योगों और प्रतिष्ठानों के लिए 1. महाराष्ट्र में कार्यरत होना चाहिए. 2. एक कर्मचारी के रूप में कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार वेब-पोर्टल पर पंजीकृत होना चाहिए. 3. 3 साल का लिए स्थापित होना चाहिए. 4. ईपीएफ, ईएसआईसी, जीएसटी, डीपीआईटी और उद्योग आधार के साथ पंजीकृत होना चाहिए और निगम का प्रमाण पत्र होना चाहिए. योजना के मुख्य बिंदु 1. इंटर्नशिप 6 महीने के लिए होगी. 2. इंटर्न्स को हर महीने डीबीटी के तहत स्टाइपेंड मिलेगा, जिसमें 12वीं पास को 6000 रुपये, डिप्लोमाधारकों को 8000 रुपये और डिग्रीधारकों को 10,000 रुपये दिए जाएंगे. 3. यह योजना सरकारी प्रतिष्ठानों और निजी क्षेत्र, दोनों उद्योगों के लिए है.
कब शुरू होगी लाडला भाई योजना? बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने 27 जून को अपने बजट में 'लाडली बहन' योजना यानी 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना' की घोषणा की थी. बजट में महिलाओं को हर 1500 रुपये देने की घोषणा की गई है. ये भत्ता 21 से 60 वर्ष तक की महिलाओं के लिए है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री अजीत पवार ने विधानसभा में राज्य का 2024-25 का बजट पेश करते हुए जानकारी दी थी कि लाडली बहन योजना को जुलाई महीने से लागू कर दिया जाएगा. माना जा रहा है कि लाडला भाई योजना भी इसी महीने से लागू हो सकती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










