
Labor Turned Model: 60 की उम्र में दिहाड़ी मजदूर बना मॉडल, इंटरनेट पर हो गया वायरल
AajTak
कहते हैं किस्मत बदलते देर नहीं लगती. 60 साल का दिहाड़ी मजदूर अगर एक मॉडल बन जाए, तो आप भी यही कहेंगे. कोझिकोड के रहने वाले मम्मिका को लोग उसकी घिसी हुई लुंगी और शर्ट में ही देखते आए हैं. लेकिन अब यह अपने सुपर ग्लैम मेकओवर के साथ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं. मम्मिका ने एक लोकल फर्म के प्रमोशन के लिए फोटोशूट किया, जिसमें उसने एक सूट पहना और हाथ में आईपैड लिए हुए शानदार लुक दिया. फोटोग्राफर शारिक वायलिल ने इस दिहाड़ी मजदूर में मॉडलिंग की प्रतिभा को देखा. इससे पहले भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर मम्मिका की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जो अभिनेता विनायकन से काफी मिलती जुलती थी, इसलिए खूब वायरल हुई थी.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










