
Kuno National Park: 8 चीतों के लिए सुझाए गए 11 हजार से ज्यादा नाम, अब सरकार करेगी फैसला
AajTak
Kuno National Park: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में लाए गए चीतों के नामकरण के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता हो चुकी है. इसके जरिए लोगों ने 8 चीतों के लिए 11 हजार से ज्यादा नाम सुझाए हैं. इसके लिए 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया था.
MP News: श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में बसाए गए नामीबिया के 8 चीतों को जल्द ही उनके नए नाम मिलने जा रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि चीतों के नामकरण के लिए चलाई गई ऑनलाइन प्रतियोगिता प्रतियोगिता में देशभर के लोगों ने 11 हजार से ज्यादा नाम सुझाए हैं. वहीं, चीता प्रोजेक्ट के लिए भी लोगों ने 18 हजार से अधिक नाम ऑनलाइन सुझाए हैं. बताया गया है कि अब इन्हीं नामों से चीतों और चीता प्रोजेक्ट का नामकरण होगा.
देश की धरा पर 70 साल बाद लौटे 8 चीतों को 17 सितंबर को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर को 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों से आह्वान किया था कि इन चीतों के नाम सुझाएं और पारंपरिक नाम बताएं. साथ ही सबसे पहले चीता देखने का मौका पाएं. यही वजह है कि केंद्र सरकार के MyGov पोर्टल पर 26 सितंबर से ऑनलाइन प्रतियोगिता शुरू की गई, जो 31 अक्टूबर तक चली.
पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में देशभर के लोगों ने चीतों के नाम सुझाए और कुल 11 हजार 565 नाम दर्ज कराए गए हैं. वहीं, चीता प्रोजेक्ट के लिए मांगे गए नामों के लिए भी 18 हजार 221 नाम सुझाए गए हैं.
MyGov पोर्टल पर लोगों ने कई तरह के पारंपरिक नाम चीतों के सुझाए हैं. जिसमें एक शख्स ने नर चीतों के नाम शिव, गणेश, विष्णु, ब्रह्मा और मादा चीतों के नाम पार्वती, लक्ष्मी, दुर्गा, गौरी, देवी रखने का सुझाव दिया है. वहीं, कुछ लोगों ने नर चीतों के लिए कल्याण, अमृत, नाम्बी, सिन्धु, रविन्द्र, शिवा, आरम्भ और मादा चीतों के लिए कावेरी, मनु, विंध्या, कोकिला, कश्मीरा, जयन्ती, वैशाखी और काली बताया है.
चीता प्रोजेक्ट के ये सुझाए नाम ऑनलाइन प्रतियोगिता में चीता प्रोजेक्ट के लिए जो नाम सुझाए गए हैं, उनमें प्रोजेक्ट अविनाश, मिशन रिटर्निंग चीता इन इंडिया, राष्ट्रीय चीता पुनर्स्थापना प्रोजेक्ट जैसे 18 हजार से अधिक नाम शामिल हैं.
कूनो नेशनल पार्क श्योपुर के डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा का कहना है कि ऑनलाइन प्रतियोगिता में 11 हजार से ज्यादा लोगों ने चीतों के नाम सुझाए हैं. प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद हमने भी होर्डिंग-बैनर लगाकर पोर्टल पर चीतों के नाम सुझाने के लिए प्रचार-प्रसार किया था. अब केंद्र सरकार की तरफ से ही चीतों के नामकरण का खुलासा किया जाएगा. हमें भी तभी जानकारी मिलेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








