
KTM वाला कपल...खूबसूरती के जाल में ड्राइवरों को फंसाती थी पत्नी, फिर पति वसूलता था मोटी रकम
AajTak
Rajasthan News: ज्यादातर ट्रक चालक शर्मिंदगी के चलते पुलिस में रिपोर्ट तक नहीं देते थे. पुलिस पूछताछ में आरोपी नूर आलम और उसकी पत्नी रुबीना बानो ने बताया कि इससे पहले भी वो दोनों इसी तरीके से कई वारदातें कर चुके हैं, जिसके बाद पुलिस अब उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है.
राजस्थान के जयपुर में हाइवे पर ट्रक चालकों को अपनी खूबसूरती के जाल में फंसा लूट करने वाली शातिर महिला को उसके पति के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बापर्दा गिरफ्तार आरोपी नूर आलम और उसकी पत्नी रुबीना बानो है, जो बिहार के रहने वाले हैं लेकिन जयपुर में किराए का घर लेकर रहते हैं. पति-पत्नी दोनों इतने शातिर हैं कि घर से दूर KTM जैसी महंगी बाइक पर सवार होकर रात को हाइवे पर निकलते और फिर ट्रक चालकों को अपना निशाना बना फरार हो जाते थे.
जयपुर पश्चिम पुलिस उपायुक्त अमित कुमार के अनुसार, बीते 13 मई की रात करीब 11 बजे फुलाराम अपने ट्रक में मार्बल भरकर जयपुर से गुजरात के लिए रवाना हो रहा था और उससे पहले अजमेर-दिल्ली हाइवे पर ट्रक का कांच साफ कर रहा था. इसी दौरान एक महिला उसके पास आई और बातों ही बातों में उसे फंसा लिया. फिर अपने पति को बुलाकर धमकाने लगी और 30 हजार रुपये लेकर दोनों पति-पत्नी बाइक पर फरार हो गए.
इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की तो मुरलीपुरा थाना पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर छानबीन शुरू कर खो-नागौरियान इलाके में दबिश देकर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त किया.
जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी दोनों प्लान के मुताबिक वह घर से दूर इस लिए वारदात किया करते ताकि कोई उन्हें पहचान नहीं सके. इसके लिए घर से बाइक लेकर हाइवे के आसपास खड़े ट्रक चालकों के पास जाते और फिर महिला उन्हें बातों में उलझाकर गप्पें मारती. फिर जैसे ही ट्रक चालक फंसता तो अपने पति को बुला उसे डरा-धमकाकर धनराशि लूट ले जाते थे.
ज्यादातर ट्रक चालक शर्मिंदगी के चलते पुलिस में रिपोर्ट तक नहीं देते थे. पुलिस पूछताछ में आरोपी नूर आलम और उसकी पत्नी रुबीना बानो ने बताया कि इससे पहले भी वो दोनों इसी तरीके से कई वारदातें कर चुके हैं, जिसके बाद पुलिस अब कड़ी पूछताछ कर रही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












