
Kolkata Doctor Rape-Murder Case: मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने दिया इस्तीफा, बोले- लेडी डॉक्टर मेरी बेटी की तरह
AajTak
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि मृतक डॉक्टर मेरी बेटी की तरह थी. मैं नहीं चाहता कि फ्यूचर में ऐसी कोई घटना हो. इसलिए मैं अपने पद से रिजाइन कर रहा हूं.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी लेडी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामला देशभर में तूल पकड़ रहा है. कोलकाता समेत देशभर के सभी सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं. हड़ताल पर गए डॉक्टरों की मांग है कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. इस बीच आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रिंसिपल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर संदीप घोष ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मृतक लेडी डॉक्टर मेरी बेटी की तरह थी और मुझे सोशल मीडिया पर डिफेम किया जा रहा है. इसलिए एक पैरेंटस की तरह मैं इस्तीफा दे रहा हूं. मै नहीं चाहता कि फ्यूचर में किसी के साथ ऐसा कुछ हो."
बीते 9 अगस्त की सुबह आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था. पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने रेप और हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस ने संजय रॉय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (रेप) और 103 (मर्डर) के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी संजय रॉय फिलहाल 14 दिन की पुलिस कस्टडी में है.
चार शादियां, पोर्न और शराब की लत, हॉस्पिटल में बेरोक-टोक एंट्री... कोलकाता लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर में पकड़े गए आरोपी पर अबतक क्या खुलासे हुए
कोलकाता में हुई इस घटना के विरोध में दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी, सर्जरी और लैब का काम रेजिडेंट डॉक्टर ही देखते हैं. ऐसे में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. एक दिन पहले ही देश की राजधानी के एम्स अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों ने विरोध में कैंडल मार्च निकाला था.
दिल्ली के इन अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










