
Kolkata: चलो चाय पीते हैं... महिला को कार में ले जाकर 3 लोगों ने किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
AajTak
कोलकाता में चाय पिलाने के बहाने महिला को आरोपी अपने साथ ले गए. इसके बाद महिला के साथ ट्रैवलर में तीन लोगों ने कथित तौर पर गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते थे.
कोलकाता में एक महिला ने खाली स्टेशनरी गाड़ी (ट्रैवलर) में गैंगरेप किए जाने का आरोप लगाया है. यह घटना रविवार को पूर्वी कोलकाता के तिलजला इलाके में हुई थी. पीड़ित महिला का आरोप है कि रविवार शाम को उसके तीन दोस्तों ने कहा चलो चाय पीते हैं. इसके बाद चाय पीने के बहाने उसे एक गाड़ी में ले गए. इसके बाद कार के अंदर ही उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. प्रगति मैदान थाने की पुलिस ने कथित सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर में नामजद दो आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है.
दोनों को अलीपुर अदालत में पेश किया गया और आगे की जांच के लिए 22 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपराध में अपनी कथित संलिप्तता कबूल कर ली है. एक अन्य आरोपी अब तक फरार है. उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. तीनों आरोपी कोलकाता के आनंदपुर इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी जब्त कर ली है.
यह भी पढ़ें- संदेशखाली केस: शाहजहां शेख की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, वकील ने गिरफ्तारी पर उठाए सवाल
आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते थे
पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को जानते हैं. आरोपियों ने कथित अपराध को अंजाम देने से पहले दोपहर में चाय पीने का बहनाना बनाया. योजना के अनुसार, एक आरोपी वारादात को अंजाम देने के लिए अपने भाई का वाहन लेकर आया था. उस वाहन का इस्तेमाल कथित अपराध के दौरान किया गया था. वे महिला को पूर्वी कोलकाता के प्रगति मैदान इलाके में ले गए और वहां कार के अंदर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया.
महिला ने 3 आरोपियों के खिलाफ दी लिखित शिकायत

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










