
Kohli vs BCCI: विराट कोहली से नाराज 1983 के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव, जानिए क्या कहा
AajTak
साउथ अफ्रीका रवानगी से पहले विराट कोहली ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के इस बयान को गलत बताया कि बोर्ड ने उनसे टी-20 टीम की कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए कहा था. इस बयान से कोहली और बीसीसीआई के बीच तनाव जगजाहिर हो गया है...
1983 के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव भी बीसीसीआई और विराट कोहली के विवाद के बीच में आ गए हैं. उन्होंने भी अपनी बात रखते हुए विराट कोहली की टाइमिंग को गलत बताया है. कपिल देव ने कहा कि कप्तानी के मसले पर बीसीसीआई से मतभेद उजागर करता विराट कोहली का बयान गलत समय पर आया है, जिससे साउथ अफ्रीका के अहम दौरे से पहले अनावश्यक विवाद पैदा हो गया. All buckled up ✌🏻 South Africa bound ✈️🇿🇦#TeamIndia #SAvIND pic.twitter.com/fCzyLzIW0s

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












