
KL Rahul RCB Vs DC IPL 2025: भरभराया RCB का मिडिल ऑर्डर, गेंदबाज भी बेहाल.. फिर 'दिल्लीवाले' केएल राहुल ने दिखाया चिन्नास्वामी में वनमैन शो
AajTak
KL Rahul RCB Vs DC IPL 2025: 10 अप्रैल को हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मुकाबले में जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 13 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से हरा दिया. मैच के सबसे बड़े हीरो केएल राहुल रहे.
KL Rahul RCB Vs DC IPL 2025: अपने होमग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हार झेलने पड़ी, लेकिन इस हार की सबसे बड़ी वजह खुद RCB की टीम रही.
क्योंकि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 18 गेंदों पर 50 रन जड़ दिए. सब कुछ सेट सा लग रहा था. लेकिन फिर विराट कोहली और फिल सॉल्ट के बीच रन भागते हुए गफलत हो गई. नतीजतन 17 गेंदों पर 37 रन बरसाने वाले फिल सॉल्ट रन आउट होकर पवेलियन लौट गए.
Unbeaten. Unstoppable. Unmatched 🫡 History for #DC as they win the first 4⃣ games on the trot for the maiden time ever in #TATAIPL history 💙 Scorecard ▶ https://t.co/h5Vb7spAOE#TATAIPL | #RCBvDC | @DelhiCapitals pic.twitter.com/wj9VIrgzVK
उस समय RCB का स्कोर 3.5 ओवर में 61/1 था. फिर तो RCB की कहानी 'आयाराम गयाराम' जैसी हो गई. 91 रन तक उनके उनके चार विकेट धड़ाम हो गए.
इनमें देवदत्त पडिक्कल (1), विराट कोहली (22 ) लियाम लिविंस्टोन (4) शामिल रहे. पांचवें विकेट के रूप में जितेश शर्मा 3 रन बनाकर आउट हुए. एक ओर से कप्तान रजत पाटीदार (25) जमे हुए थे, लेकिन वो भी छठे विकेट के रूप में सरेंडर कर बैठे.
वो तो RCB को भला मानना चाहिए क्रुणाल पंड्या और टिम डेविड का, जिन्होंने अंत में आकर क्रमश: 18 और 37 रन बना दिए. कुल मिलाकर RCB का मिडिल ऑर्डर तेज शुरुआत के बाद भरभरा गया. दिल्ली के स्पिनर कुलदीप यादव और विप्राज निगम ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. कुलदीप ने 2 विकेट सिर्फ 17 रन देकर लिए और निगम ने भी 2 विकेट लेकर RCB के बल्लेबाजों को रन बनाने से रोका.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











