
King Kohli Is Back: पीठ की चोट के बाद मैदान में उतरे कोहली, किस तरह चलाया बल्ला, Video
AajTak
इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच जोहानेसबर्ग टेस्ट खेला जा रहा. तीसरे दिन का खेल शुरू होने से ठीक पहले विराट कोहली मैदान पर बल्ला लेकर उतरे और ट्रेनिंग करने लगे. इस दौरान उन्होंने जमकर शैडो प्रैक्टिस भी की...
भारतीय टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका में तीन टेस्ट की सीरीज खेल रही है. जोहानिसबर्ग में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आराम ले लिया था. उन्हें पीठ में दर्द की शिकायत थी. इसके बाद केएल राहुल ने कप्तानी की, लेकिन दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन (5 जनवरी) एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने कोहली के फैंस को काफी राहत दी. Look who's back on the road to recovery #ViratKohli pic.twitter.com/v2Xq1vSOwa

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












