
Kieron Pollard Retires: रिटेंशन लिस्ट से पहले बड़ा धमाका, मुंबई इंडियंस के किरोन पोलार्ड ने लिया संन्यास
AajTak
वेस्टइंडीज़ के स्टार प्लेयर किरोन पोलार्ड ने आईपीएल को अलविदा कह दिया है. मंगलवार (15 नवंबर) को किरोन पोलार्ड ने संन्यास का ऐलान किया, साथ ही वह अब मुंबई इंडियंस के साथ एक नई भूमिका में नज़र आएंगे.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की रिटेंशन लिस्ट सामने आने से पहले एक बड़ा धमाका हुआ है. आईपीएल के सबसे बड़े प्लेयर्स में से एक किरोन पोलार्ड ने टूर्नामेंट से संन्यास का ऐलान कर दिया है, यानी अब वह इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नहीं दिखेंगे. 13 साल तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले किरोन पोलार्ड अब टीम के बल्लेबाजी कोच बन गए हैं.
किरोन पोलार्ड ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रिटायरमेंट से जुड़ी जानकारी दी है. किरोन पोलार्ड का कहना है कि यह मेरे लिए आसान फैसला नहीं रहा है, लेकिन मुंबई इंडियंस के साथ की गई लंबी चर्चा के साथ मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि अब आईपीएल में मैं नहीं खेलूंगा. अगर मैं मुंबई इंडियंस के साथ नहीं खेल सकता तो किसी के साथ भी नहीं खेलूंगा.
💙 #OneFamily @mipaltan pic.twitter.com/4mDVKT3eu6
किरोन पोलार्ड ने लिखा कि मुंबई इंडियंस ने काफी कुछ हासिल किया है और अब वह बदलाव के दौर से गुजर रही है. ये कोई इमोशनल गुडबाय नहीं है, क्योंकि मैंने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच का पद स्वीकार किया है. साथ ही मुंबई एमिरेट्स के साथ भी वह खेलते हुए नज़र आएंगे.
आईपीएल के लीजेंड हैं पोलार्ड

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.











