
KGMU धर्मांतरण केस: 7 दिन से फरार आरोपी डॉक्टर, 3 राज्यों में तलाश, पुलिस खाली हाथ
AajTak
लखनऊ के KGMU से जुड़े धर्मांतरण मामले में आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर रमीज मलिक अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. 23 दिसंबर को आखिरी बार लखनऊ में देखे जाने के बाद वह फरार हो गया. गंभीर आरोपों से घिरे रमीज की तलाश में यूपी पुलिस की तीन टीमें तीन राज्यों में छापेमारी कर रही हैं.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के चर्चित केजीएमयू धर्मांतरण केस में आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर रमीज मलिक रहस्यमय तरीके से गायब है. वो आखिरी बार 23 दिसंबर को लखनऊ में मौजूद था. इसके बाद से वह फरार है. बीते सात दिनों से पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद उसका कोई ठिकाना सामने नहीं आ पाया है. पुलिस जांच में सहयोग करना तो दूर, आरोपी लगातार कानून से भाग रहा है.
लखनऊ पुलिस के सामने रमीज मलिक का पेश होना इसलिए भी बेहद जरूरी है, क्योंकि उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर में बेहद गंभीर आरोप दर्ज हैं. पीड़ित रेजिडेंट डॉक्टर के बयान के आधार पर पुलिस ने रमीज की करतूतों की एक लंबी फेहरिस्त तैयार की है. पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को बताया है कि रमीज मलिक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया. शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए.
एफआईआर में पीड़िता संग दरिंदगी की दास्तान
सितंबर महीने में जब पीड़िता को गर्भवती होने का पता चला, उसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी की पत्नी से हो गई. रमीज की पत्नी ने खुद बताया कि उसने धर्मांतरण कर फरवरी 2025 में रमीज से शादी की थी. पीड़िता का आरोप है कि जब उसने रमीज से शादी की बात कही तो आरोपी ने उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाना शुरू कर दिया. उसने साफ कहा कि धर्म बदलने के बाद ही निकाह करेगा.
आरोपी ने दी वीडियो वायरल करने की धमकी
इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया. दूरी बनती चली गई. इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को धमकाना शुरू किया और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी. पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि रमीज ने उसे डराया कि वो कहीं और शादी नहीं करने देगा. लगातार धमकियों और मानसिक दबाव से टूटकर पीड़िता ने 17 दिसंबर को सुसाइड की कोशिश तक कर ली.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










