
Kerala : वीजा नहीं दिलवाने पर ट्रैवल्स मालिक की हत्या करने पहुंचा, वह नहीं मिला तो युवती का रेता गला
AajTak
एर्नाकुलम जिले में पल्लुरूथी का रहने वाले जॉली ने रविपुरम के रेज ट्रैवल ब्यूरो के मालिक को VISA लगवाने के लिए पैसे दिए थे. वह कई बार वीजा के संबंध में ट्रैवल ब्यूरो के चक्कर लगा चुका था. मगर, उसी सुनवाई नहीं हो रही थी. गुस्से में आकर जॉली ने ट्रैवल ब्यूरो जाकर युवती की गर्दन रेत दी.
केरल (Kerala) के एर्नाकुलम जिले में हैरान कर देने वाली घटना हुई है. यहां वीजा (VISA) विवाद में युवक ने युवती की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. पूरी घटना ट्रैवल ब्यूरो के ऑफिस में लगे कैमरे में कैद भी हुई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागा नहीं, बल्कि वहीं पर खड़ा रहा.
गंभीर जख्मी युवती गले पर हाथ रखकर वहां से भागी. बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस बीच घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
वीजा लगवाने के लिए दिए थे पैसे, काम नहीं होने से आया गुस्सा
दरअसल, एर्नाकुलम जिले में पल्लुरूथी का रहने वाले जॉली ने रविपुरम के रेज ट्रैवल ब्यूरो के मालिक को विदेश का VISA लगवाने के लिए पैसे दिए थे. वह कई बार वीजा के संबंध में ट्रैवल ब्यूरो के चक्कर लगा चुका था. हर बार ब्यूरो का मालिक कुछ न कुछ बहाना बनाकर उसे वापस लौटा देता था.
मंगलवार दोपहर को जॉली फिर से वीजा लेने के लिए ब्यूरो पर पहुंचा और मालिक को फोन किया. ब्यूरो मालिक ने जॉली से कहा कि वह यहां नहीं है. इस बात वह जॉली बौखला गया. उसने आव देखा न ताव और ब्यूरो पर मौजूद थोडुपुझा की रहने वाली सूर्या नाम की युवती की गर्दन धारदात हथियार से रेत दी. देखते ही देखते युवती के गले से खून बहने लगा.
मौके से नहीं भागा आरोपी

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








