
Kerala: इंजीनियरिंग कॉलेज में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला जला हुआ शव, खुदकुशी का आशंका
AajTak
केरल के कराकुलम में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉल में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का जला हुआ शव मिला, जिसके बाद सनसनी फैल गई. कॉलज प्रशासन का कहना है कि सबसे पहले सुबह करीब 8 बजे सिक्योरिटी गार्ड ने शव को देखा था.
केरल के कराकुलम में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉल में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का जला हुआ शव मिला, जिसके बाद सनसनी फैल गई. कॉलज प्रशासन का कहना है कि सबसे पहले सुबह करीब 8 बजे सिक्योरिटी गार्ड ने शव को देखा था. घटनास्थल पर जला हुआ टायर और पेट्रोल का डिब्बा भी मिला है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक, यह खुदकुशी का केस हो सकता है. कॉलेज के मालिक का मोबाइल फोन घटनास्थल पर मिला है, जबकि उनकी कार इमारत के बाहर खड़ी है. पुलिस को संदेह है कि ये कॉलेज मालिक का शव हो सकता है. मृतक की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. रिपोर्ट से पता चला है कि घटना को रिकॉर्ड करने के लिए मोबाइल कुर्सी पर रखा गया था.
इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री जी आर अनिल ने घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने इस मामले की जांच के लिए पुलिस को जरूरी निर्देश दिए हैं. कॉलेज मालिक के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस की एक टीम फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद है. सबूत जुटाने के लिए वैज्ञानिक जांच चल रही है.
बताते चलें कि जुलाई में केरल के कोच्चि में खुदकुशी की एक घटना सामने आई थी. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की मौत के बाद आत्महत्या कर ली थी. उसका शव निजी अस्पताल में फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया था. उसकी पत्नी ने भी अपने घर में ही खुदकुशी करने की कोशिश की थी. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत गई थी.
पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय व्यक्ति अपनी पत्नी की मौत के बाद एक निजी अस्पताल के एक्स-रे रूम में लटका मिला. मृतक की पहचान बिनानीपुरम निवासी इमैनुअल के रूप में हुई. उसकी 21 वर्षीय पत्नी मारिया को अपने घर में लटकी मिली थी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया था, "ऐसा लगता है कि दंपति के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद पत्नी ने खुदकुशी कर ली.''
नोट:- (यदि आप या आपके किसी परिचित के मन में खुदकुशी का ख्याल आता है, तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी.. विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है, तो जहान है.)

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







