
KBC में बतौर होस्ट किसने मारी एंट्री, अमिताभ बच्चन ने धक्के मारकर भगाया, हैरान रह गई ऑडियन्स
AajTak
कौन बनेगा करोड़पति शो के दिवाली धमाका एपिसोड में इस बार सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक एंट्री लेने वाले हैं. दोनों क्विज तो खेलेंगे ही, साथ ही कॉमेडी का तड़का भी लगाते दिखेंगे. अमिताभ संग दोनों की जुगलबंदी ने फैंस को अभी से एक्साइटेड कर दिया है.
कौन बनेगा करोड़पति को सालों से मेगास्टार अमिताभ बच्चन ही होस्ट करते आ रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी जगह किसी और ने ले ली. ये बात तो खुद बिग बी को नागवार गुजरी. अपनी पोजिशन पर वो किसी और को खड़ा देख सह नहीं पाए. अमिताभ भागकर आए और पीछे से धक्का मारकर उसे हटा दिया. लेकिन ऐसा आखिर हुआ कैसे और वो शख्स था कौन, आइये आपको बताते हैं.
अमिताभ को किसने किया आउट?
डिटेल्स रिवील करने से पहले आपको ये बता दें कि, केबीसी का आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. क्योंकि इसमें सुनील ग्रोवर जो एंट्री लेने वाले हैं. एक्टर-कॉमेडियन सुनील ही वो शख्स हैं जो बतौर होस्ट अमिताभ बच्चन की जगह लेते दिखाई देंगे.
इसका प्रोमो सामने आया, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को हाई लेवल पर पहुंचा दिया है. प्रोमो में सुनील हू-ब-हू अमिताभ बच्चन जैसा गेटअप लिए दिखाई दिए. हल्के सफेद बाल, फ्रेंच दाढ़ी, नीले रंग का सूट और चश्मा पहने सुनील ने शो को शुरू किया और सभी का अभिवादन किया. हालांकि वो ज्यादा देर तक ये होस्टिंग कर नहीं पाए, क्योंकि पीछे अमिताभ बच्चन भागकर आए और उन्हें धक्का देकर वहां से साइड कर दिया.
इसके अलावा एक और प्रोमो सामने आया जहां सुनील अमिताभ को ही सामने हॉटसीट पर बैठाकर बात करते दिखाई दिए. ऑडियन्स में से एक शख्स जब सामने से उठकर जाने लगा तो सुनील ने अमिताभ स्टाइल में हड़काकर उसे वापस भी बैठा दिया. ये देख खुद बिग बी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए.
धरम पाजी बनकर कृष्णा ने किया लोटपोट

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










