
Kashmiri TV Actress Killed: 'शादी में गाना नहीं गाती', अमरीन के इतना कहते ही आतंकियों ने दाग दी गोलियां
AajTak
बात कश्मीर के कायरों की, वो कायर जो महिला से डरते हैं. वो कायर जो घाटी में बच्चों पर गोलियां चलाते हैं. दहशतगर्दी कहलाते हैं. इन्हीं कायरों ने इस बार कश्मीर की टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार को निशाना बनाया और उनके भतीजे पर गोली चलाई. ये कायर निहत्थों पर हमले को जेहाद का नाम देते हैं, दहशतगर्दी को आजादी का नाम देते हैं. आज कायरों की करतूत से कश्मीर का खून खौल रहा है. कश्मीर के बडगाम की रहनेवाली टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार अमरीन भट्ट को इन आतंकियों ने सिर्फ़ इसलिए गोलियों से छलनी कर दिया, क्योंकि उनकी सोच, उनके खयालात इन आतंकियों के नज़रिये से मेल नहीं खाते थे. देखें ये वीडियो.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










