
Kashmir Snowfall: घाटी में मौसम की पहली बर्फबारी, सफेद चादर से ढकी पीर की गली
AajTak
देश में मौसमी बदलाव के साथ ठंड की आहट शुरू हो गई है. कश्मीर के शोपियां में पहली बर्फबारी देखने को मिली है. शोपियां के मुगल रोड पर पीर गली में रविवार रात को सफेद चादर का मनमोहन दृश्य देखने को मिला. पीरपंचल के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी से घाटी के तापमान में गिरावट आई है.
Snowfall in Kashmir: देश में मौसमी बदलाव के साथ ठंड की आहट शुरू हो गई है. कश्मीर के शोपियां में पहली बर्फबारी देखने को मिली है. शोपियां के मुगल रोड पर पीर गली में बर्फ की सफेद चादर का मनमोहन दृश्य देखने को मिला है. पीरपंचल के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी से घाटी के तापमान में गिरावट आई है.
श्रीनगर में कैसा है मौसम?
ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद कश्मीर के अन्य इलाकों के तापमान में भी गिरावट आई है. श्रीनगर में मौसम सामान्य है, हालांकि, आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है. IMD के मुताबिक, बर्फबारी के बाद कश्मीर के अन्य इलाकों में भी तापमान में गिरावट आई है. श्रीनगर में मौसम सामान्य है, हालांकि आसमान में बादलों का हल्का पहरा है.
वहीं, डल झील के पास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री बना हुआ है. मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिन तापमान में मामूली बढ़त देखी जा सकती है और आसमान साफ रहने की उम्मीद है.
बता दें कि इससे पहले सितंबर में उत्तराखंड के प्रसिद्ध चार धामों में से एक केदारनाथ धाम क्षेत्र की पहाड़ियों पर मौसम की पहली बर्फबारी हुई थी. उत्तराखंड के बाद अब कश्मीर में भी बर्फबारी की शुरुआत हो गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










