
'Kashmir files को यूट्यूब पर डालो', बयान पर अड़े केजरीवाल, बोले- कश्मीरी पंडितों पर हो खर्च 200 करोड़ कमाई
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पहले फिल्म कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने को लेकर बीजेपी की मांग पर खूब वार किया था. तब उन्होंने कहा था कि फिल्म को टैक्स फ्री नहीं करना चाहिए बल्कि निर्माताओं को इसे यूट्यूब पर अपलोड कर देनी चाहिए.
फिल्म कश्मीर फाइल्स के रिलीज होने के बाद से कश्मीरी पंडितों और उनपर हुए जुल्म का मुद्दा खूब चर्चा में है. इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बायन पर बीजेपी के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की थी.
अब उसपर जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के पलायन के बाद से 8 साल BJP की सरकार रही है केंद्र में, इनके शासन में एक भी परिवार का पुनर्वास नहीं हुआ, सिर्फ राजनीति हुई है. अब उस दर्द और त्रासदी पर पिक्चर बनाकर कमाई कर रहे हैं. 200 करोड़ तो कमा चुके हैं. यह तो क्राइम है, सही नहीं है. हमारी डिमांड है, इसे यूट्यूब पर डाला जाए. साथ ही जो कमाया है उसे कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास पर खर्च किया जाए, और कश्मीरी पंडितों का पुनर्वास हो.
'त्रासदी पर पिक्चर बनाकर 200 करोड़ कमा रहे'
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि क्या बीजेपी के 8 साल के कार्यकाल में कश्मीरी पंडितों की वापसी हुई? वो उनके दर्द और त्रासदी पर पिक्चर बनाकर 200 करोड़ कमा रहे हैं. हमारी दो मांग है कि इस फिल्म को यूट्यूब पर डाला जाए, ताकि लोग देख सकें. दूसरी ये कि वो 200 करोड़ कश्मीरी लोगों पर खर्च हो और कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास पर ठोस नीति बनाई जाए.
केजरीवाल ने किया था मूवी को टैक्स फ्री करने का विरोध
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पहले इस मूवी को टैक्स फ्री करने को लेकर बीजेपी की मांग पर खूब वार किया था. उन्होंने कहा था कि फिल्म को टैक्स फ्री नहीं करना चाहिए बल्कि निर्माताओं को इसे यूट्यूब पर अपलोड कर देनी चाहिए ताकि हर कोई इस फिल्म को देख सके.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







