
Kanpur News: लड़की का नहाते हुए वीडियो बनाया, भाई ने युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला
AajTak
UP News: कानपुर में एक युवक को नहा रहे युवती का वीडियो बनाना भारी पड़ा. उसे अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी. लड़की के भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से काट कर युवक की हत्या कर दी.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में हत्या का सनसनीखेज मामला आया है. एक युवक को नहा रहे युवती का वीडियो बनाना ऐसा भारी पड़ा कि उसे अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी. लड़की के भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से युवक की हत्या कर डाली. आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की के भाई से दारू के पैसे मांग रहा था. पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
कानपुर के चौबेपुर इलाके में बुधवार सुबह ताराचंद का शव एक खेत में मिला था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो पता चला मृतक महाराजपुर का रहने वाला था. एक दिन पहले चौबेपुर के रहने वाले हर्षित के साथ उसे देखा गया था. पुलिस ने जब हर्षित से कड़ी पूछताछ की तो उसने सब उगल दिया. पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके दोस्त शोभित को भी गिरफ्तार किया.
हर्षित ने पुलिस को बताया, कुछ दिन पहले मेरा जन्मदिन था. ताराचंद मेरी बुआ का लड़का था, इसलिए उसे भी बुलाया था. बर्थडे के दूसरे दिन ताराचंद ने मेरी बहन का नहाते हुए वीडियो बना लिया. उसने मुझे वीडियो डिलीट करने के नाम पर दारू के पैसे मांगे. बहन का वीडियो देखकर मेरा खून खौल गया. मैंने पहले 200 रुपये में कुल्हाड़ी खरीदी, फिर उसे दारू पिलाया. मंगलवार को हनुमान का मंदिर में उत्सव था. उसको मंदिर घुमाने के बहाने ले गया और अपने दोस्त शोभित के साथ मिलकर उसे काटकर फेंक दिया.
इस मामले में कानपुर के एसपी तेज स्वरूप सिंह का कहना है कि पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हर्षित ने रंजिश में उसकी हत्या की है. छेड़छाड़ के मामले की भी जांच हो रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










