Kamada Ekadashi 2021: कामदा एकादशी आज, जानें पूजा विधि और व्रत कथा
AajTak
कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi 2021) के दिन विष्णु भगवान की पूजा की जाती है. इस दिन व्रत करने से हर तरह के दुख और कष्टों से मुक्ति मिलती है. मान्यता है कि इस दिन व्रत-पूजन करने से विष्णु भगवान अधूरी मनोकामनाएं पूरी करते है. इसलिए इसे फलदा एकादशी भी कहा जाता है.
आज कामदा एकादशी है. ये एकादशी चैत्र मास की शुक्ल पक्ष को मनाई जाती है. इस दिन विष्णु भगवान का व्रत किया जाता है. मान्यता है कि कामदा एकादशी का व्रत करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है. इस एकादशी के व्रत से तन और मन दोनों ही संतुलित रहते हैं. पाप नाश और तमाम मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कामदा एकादशी का विशेष महत्व है. कामदा एकादशी की व्रत विधि- एकादशी का व्रत निर्जला किया जाता है. सुबह स्नान करके सफेद पवित्र वस्त्र पहनें और विष्णु देव की पूजा करें. विष्णु देव को पीले गेंदे के फूल, आम या खरबूजा, तिल, दूध और पेड़ा चढ़ाएं. ॐ नमो भगवते वासुदेवाये का जाप करें. मंदिर के पुजारी को भोजन करवा कर दक्षिणा दें. कामदा एकादशी व्रत से लाभ- कामदा एकादशी के दिन विष्णु भगवान की पूजा की जाती है. इस दिन व्रत करने से हर तरह के दुख और कष्टों से मुक्ति मिलती है. मान्यता है कि इस दिन व्रत-पूजन करने से विष्णु भगवान अधूरी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. इसलिए इसे फलदा एकादशी भी कहा जाता है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











