
JugJugg Jeeyo Box Office Collection Day 7: गिरती जा रही जुगजुग जियो की कमाई, 7 दिन में कमाए इतने करोड़
AajTak
JugJugg Jeeyo box office collection Day 7: 24 जून को रिलीज हुई फिल्म जुगजुग जियो ने महज एक हफ्ते में वर्ल्ड वाइड 85 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है.
JugJugg Jeeyo Box Office Collection Day 7: वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर स्टारर फिल्म जुगजुग जियो को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है. राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म कई लोगों को एंटरटेनिंग लगी. वहीं कई लोगों ने इसे बोरिंग बताया. यानी फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिसपॉन्स मिला. मिक्स रिव्यू के साथ ही फिल्म पहले हफ्ते में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करने में सफल हुई है.
दुनियाभर में हुई कितनी कमाई 24 जून को रिलीज हुई फिल्म जुगजुग जियो ने महज एक हफ्ते में वर्ल्ड वाइड 85 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है. वहीं इंडिया में फिल्म का कलेक्शन 53 करोड़ के आस-पास का रहा. एक्सपर्ट का मानना है कि दूसरे वीकेंड पर फिल्म दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार सकती है. जबकि इंडिया में फिल्म की कमाई 61 करोड़ तक रहेगी.
दिशा पाटनी के चेहरे को क्या हुआ? यूजर्स बोले- प्लास्टिक सर्जरी की दुकान
जिस हिसाब से वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर फिल्म को रिव्यू दिये जा रहे थे. उस हिसाब से फिल्म ने पहले वीकेंड अच्छी कमाई की है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन 3.40 करोड़ का बिजनेस किया है. यही नहीं, द कश्मीर फाइल्स, भूल भुलैया 2, गंगूबाई काठियावाड़ी और सम्राट पृथ्वीराज के बाद डमेस्टिक्ली जुगजुग जियो साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है.
इवेंट में बॉयफ्रेंड Adil को Kiss करने पर ट्रोल हुईं Rakhi Sawant, यूजर्स बोले- ये भी भाग जायेगा
क्या रुकेगी जुगजुग जियो की कमाई इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो नई फिल्में रिलीज हुईं हैं. पहली आर. माधवन की रॉकेट्री और दूसरी आदित्य रॉय कपूर की Om. रिलीज के साथ ही आर. माधवन की रॉकेट्री को बेहतरीन रिव्यू दिये जा रहे हैं. ऐसे में इस हफ्ते जुगजुग जियो की कमाई पर असर पड़ सकता है. इसलिये हो सकता है कि जुगजुग जियो के कलेक्शन को लेकर की जा रही सारी भविष्यवाणियां गलत साबित हो जायें. अगर ऐसा हुआ तो ठीक है. वरना हमारे लिये सब बढ़िया है जी.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










