
JSSC Paper Leak: जेएसएससी पेपर लीक मामले में झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मो शमीम और दो बेटे गिरफ्तार
AajTak
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले में झारखंड विधानसभा के अवर मुख्य सचिव मो शमीम और उनके दो बेटों को SIT ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से कई ब्लैंक चेक के साथ एडमिट कार्ड भी कार्ड बरामद किए गए हैं.
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले में झारखंड विधानसभा के अवर मुख्य सचिव मो शमीम और उनके दो बेटों को SIT ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से कई ब्लैंक चेक के साथ एडमिट कार्ड भी कार्ड बरामद किए गए हैं. इस मामले में दर्जनों लोग पुलिस के रडार पर हैं। और पुलिस इससे संबंधित जांच कर रही हैं. इस नेक्सस के तार दूसरे राज्यों से भी जुड़े होने के सुराग पुलिस को मिले है.
मालूम हो कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए 4 टीम बनाई गई है जिसमें 3 आईपीएस ऑफिसरों के साथ डीएसपी और इंस्पेक्टर रैंक के भी पदाधिकारियों को जांच का जिम्मा दिया गया है.
इस पूरे मामले को लेकर जेएसएससी की तरफ से मामले की जांच को लेकर आवेदन दिया गया था, जिसे रांची पुलिस ने गंभीरता से लिया. प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर छात्रों का भी उग्र प्रदर्शन देखने को मिला था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










