
JNUSU चुनाव: आपसी फूट की वजह से कमज़ोर हुआ लेफ़्ट? छात्रों के लिए कैसे मुफ़ीद होंगे जीते हुए कैंडिडेट्स
AajTak
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में AISA के नीतीश कुमार को JNUSU अध्यक्ष, DSF की मनीषा को उपाध्यक्ष और DSF की ही मुंतेहा फ़ातिमा ने महासचिव पद के लिए चुनाव गया है. वहीं, एबीवीपी के वैभव मीणा जेएनयू छात्रसंघ के संयुक्त सचिव चुने गए हैं.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) चुनाव में कांटे की टक्कर में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फ्रंट (AISA-DSF) के लेफ्ट अलायंस ने सेंट्रल पैनल के चार में से तीन पदों पर फ़तह हासिल की है. वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के खाते में एक पद आया है.
AISA के नीतीश कुमार को JNUSU अध्यक्ष, DSF की मनीषा को उपाध्यक्ष और DSF की ही मुंतेहा फ़ातिमा ने महासचिव पद के लिए चुनाव गया है. वहीं, एबीवीपी के वैभव मीणा जेएनयू छात्रसंघ के संयुक्त सचिव चुने गए हैं.
प्रेसिडेंट का पद पर जीत हासिल वाले नीतीश कुमार (26) स्कूल ऑफ़ सोशल साइंसेज के सेंटर फॉर पॉलिटिकल स्टडीज में तीसरे साल के PhD स्कॉलर हैं. वे बिहार के अररिया जिले के शेखपुरा के एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं.
वहीं उपाध्यक्ष पद जीतने वाली मनीषा (27) सेंटर फॉर ईस्ट एशियन स्टडीज में PhD की छात्रा हैं. वे हरियाणा के एक मजदूर वर्ग के दलित परिवार से हैं. मनीषा बताती हैं, "मैं अपने परिवार की पहली लड़की हूं, जिसने दिल्ली में क़दम रखा और जेएनयू में पीएचडी करने का ख़्वाब देखा."
महासचिव पद पर परचम लहराने वाली मुंतेहा फ़ातिमा (28), सेंटर फॉर वेस्ट एशियन स्टडीज में PhD स्कॉलर हैं. वे बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली हैं. पटना शहर से जेएनयू तक का मुंतेहा का सफ़र आर्थिक तंगी और सामाजिक दबाव की जद्दोदहद से भरा रहा है. वे बताती हैं- “हम जिस बैकग्राउंड से आते हैं, वहां राजनीति में आने से डर लगता है. मेरी अम्मी ने कई बार कहा कि इन सब में मत पड़ो, भविष्य खराब हो सकता है.''

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











