
JNU में BBC की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल, फिल्म देख रहे छात्रों पर हुआ पथराव, बिजली गुल
AajTak
जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर जबरदस्त बवाल देखने को मिल रहा है. स्टूडेंट यूनियन साफ कर चुके है कि उसकी तरफ से सभी छात्रों को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी. लेकिन इस बीच प्रशासन ने कैंपस में बिजली काट दी है और सभी छात्र हाथ में लाइट लिए बाहर विरोध कर रहे हैं.
जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर जबरदस्त बवाल देखने को मिल रहा है. स्टूडेंट यूनियन साफ कर चुके है कि उसकी तरफ से सभी छात्रों को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी. लेकिन इस बीच प्रशासन ने कैंपस में बिजली काट दी है और सभी छात्र हाथ में लाइट लिए बाहर विरोध कर रहे हैं. वहीं डॉक्यूमेंट्री देख रहे छात्रों पर पथराव भी हुआ है. किसने पत्थर फेंके, ये स्पष्ट नहीं. लेकिन इस वजह से जमीव पर तनाव बढ़ गया है.
अब जानकारी के लिए बता दें कि JNUSU द्वारा पहले से तय किया गया था कि वे कैंपस में छात्रों को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री दिखाएंगे. ये ऐलान तब किया गया था जब जेएनयू के प्रशासन ने साफ कर दिया था कि बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री नहीं दिखाई जाएगी. लेकिन तब स्टूडेंट यूनियन ने इस डॉक्यूमेंट्री को दिखाने का ऐलान किया और उसी कड़ी में मंगलवार को वो दिखाई भी गई. बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ छात्र अपने फोन पर ही बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री देख रहे हैं. लेकिन प्रशासन द्वारा बिजली काट दी गई है और कुछ छात्रों पर पथराव भी हुआ है.
इस समय पूरे देश में ही बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर बवाल देखने को मिल रहा है. केंद्र सरकार की तरफ से पहले ही इस डॉक्यूमेंट्री को बैन कर दिया गया है. विदेश मंत्रालय ने जोर देकर कहा है कि बीबीसी द्वारा इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश की गई. लेकिन कुछ लोग इस बैन को सेंसरशिप के रूप में देख रहे हैं. उनकी नजरों में मीडिया को कंट्रोल किया जा रहा है. जेएनयू में इन्हीं तर्कों के आधार पर JNUSU ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री दिखाने की बात की. लेकिन अब यहां बवाल शुरू हो गया है. पथराव की वजह से स्थिति ज्यादा बिगड़ गई है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








